प्राचीन धर्मशाला और कुएं को खुर्द-बुर्द करने का आरोप:दुकानदारों ने SDM को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की
प्राचीन धर्मशाला और कुएं को खुर्द-बुर्द करने का आरोप:दुकानदारों ने SDM को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की
मुकुंदगढ़ : मुकुंदगढ़ में मंडी इलाके में रेलवे स्टेशन के पास स्थित प्राचीन धर्मशाला और कुएं को कथित रूप से खुर्द-बुर्द करने के मामले में दुकानदारों ने नवलगढ़ एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। यह मामला स्थानीय लोगों की आस्था से जुड़ा है।
ज्ञापन में बताया गया कि रेलवे स्टेशन के पास 102 वर्ष पुरानी नेमानी धर्मशाला और कुआं राष्ट्रीय धरोहर के रूप में संचालित है। धर्मशाला में एक मंदिर भी बना हुआ है। पहले यहां यात्री रुकते थे और पूर्व में नगर पालिका द्वारा कई वर्षों तक रैन बसेरा भी संचालित किया जाता रहा है। कुएं पर महिलाएं जलवा पूजन करती हैं।
धर्मशाला में विवाह-शादियों की बुकिंग कम होने पर इसके संचालन के लिए बाहर बनी दुकानों और अंदर बने गोदामों को किराए पर दे दिया गया था। इन दुकानों में दुकानदार करीब 70-80 वर्षों से अपना व्यवसाय कर रहे हैं।
दुकानदारों ने आरोप लगाया है कि 26 अप्रैल को कैलाश मेघवाल और मनोज गोयल ने धर्मशाला के कमरों के गेट उतार कर नीचे रख दिए। जब दुकानदारों ने उनसे इसका कारण पूछा तो उन्होंने बताया कि उन्होंने धर्मशाला का सौदा कर लिया है और विक्रय पत्र भी तस्दीक करवा लिया है। उनका कहना था कि अब धर्मशाला, मंदिर, कुएं, गोदाम और दुकानों को तोड़कर मार्केट का निर्माण किया जाएगा।
दुकानदारों ने बताया कि वे इन दुकानों से व्यापार कर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे हैं। ज्ञापन में यह भी आरोप लगाया गया है कि धर्मशाला में निर्माण कार्य किया गया है, जबकि विक्रय पत्र खाली जगह का बनाया गया है, जो जांच का विषय है। दुकानदारों का कहना है कि उक्त विक्रय पत्र के आधार पर आरोपी जबरन कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं।
दुकानदारों ने प्राचीन धर्मशाला, कुएं, मंदिर और दुकानों को खुर्द-बुर्द होने से बचाने और विक्रय पत्र की जांच करवाकर इसे तस्दीक करने वाले अधिकारी-कर्मचारी और क्रेता-विक्रेता के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में सुनील बिदावतका, रामकुमार सैनी, बालगोविंद बेरीवाला, राकेश कुमार, शीशराम, सुभाषचंद्र, मनोहर लाल शर्मा और अशोक शर्मा आदि शामिल थे। गौरतलब है कि इस धर्मशाला को लेकर करीब एक साल पहले भी विवाद हुआ था।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2130236


