[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

एक्सीडेंट के बाद पिकअप-ड्राइवर को सड़क पर गिरा कर पीटा:मुंह पर मुक्के मारे, कपड़े फाड़े; बचा रहे राहगीर से भी मारपीट, महिलाएं रोकती रहीं

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

एक्सीडेंट के बाद पिकअप-ड्राइवर को सड़क पर गिरा कर पीटा:मुंह पर मुक्के मारे, कपड़े फाड़े; बचा रहे राहगीर से भी मारपीट, महिलाएं रोकती रहीं

एक्सीडेंट के बाद पिकअप-ड्राइवर को सड़क पर गिरा कर पीटा:मुंह पर मुक्के मारे, कपड़े फाड़े; बचा रहे राहगीर से भी मारपीट, महिलाएं रोकती रहीं

झुंझुनूं : पिकअप और कार की टक्कर के बाद सड़क पर जमकर लात-घूंसे चले। बीच-बचाव करने आए लोगों से भी कार सवारों ने मारपीट कर डाली। कार सवार ने पिकअप ड्राइवर को सड़क किनारे मिट्टी में गिरा कर मुक्के मारे। उसके कपड़े फाड़ डाले। कार सवारों के साथ आई महिलाएं उन्हें रोकती रहीं।

इस मारपीट से कुछ ही मिनटों पहले भीड़ के बीच से पुलिस की जीप भी निकली थी। लेकिन, उन्होंने इसका ध्यान ही नहीं दिया। मामला झुंझुनूं-बगड़ रोड पर मठ स्टैंड के पास का है। वीडियो 2 दिन पुराना है और आज सामने आया है।

बगड़ थानाधिकारी ट्रेनी RPS दौलतराम ने बताया- जानकारी मिलने पर हमने वहां गाड़ी भी भेजी थी। मामला 2 दिन पहले का है। आसपास की होटलों के सीसीटीवी खंगाले थे। लेकिन जहां मारपीट हुई वहां की लोकेशन कैमरों से दूर थी। ऐसे में, लड़ने वाले कौन थे इसका पता नहीं चल पाया। मामले में किसी ने रिपोर्ट भी नहीं दी है।

तस्वीरों में देखिए पूरा घटनाक्रम…

मौके पर पिकअप के पास भीड़ जमा थी। इसी के पास से पुलिस की जीप निकलती है।
मौके पर पिकअप के पास भीड़ जमा थी। इसी के पास से पुलिस की जीप निकलती है।
इसके बाद कार सवार और पिकअप ड्राइवर भिड़ गए। कार सवार ने ड्राइवर को नीचे गिरा दिया और घूंसे चलाए।
इसके बाद कार सवार और पिकअप ड्राइवर भिड़ गए। कार सवार ने ड्राइवर को नीचे गिरा दिया और घूंसे चलाए।
राहगीर ने रोकने की कोशिश की तो उसपर भी हाथ चलाए।
राहगीर ने रोकने की कोशिश की तो उसपर भी हाथ चलाए।

पिकअप ड्राइवर को पीटा

घटना के 2 वीडियो सामने आए हैं। सड़क पर मौजूद राहगीरों ने ही इसका वीडियो बनाया है। इसमें मारपीट शुरू होने से पहले पिकअप के पास भीड़ जमा नजर आ रही है। इसी भीड़ के पास से पुलिस की गाड़ी भी गुजरती है, लेकिन रूकती नहीं। दूसरे वीडियो में कार सवार 2 लोग पिकअप के ड्राइवर को पकड़ कर पीटते नजर आ रहे हैं। उसे एक कार सवार जमीन पर गिरा देता है मुंह पर मुक्के मारता है। वहीं एक आदमी बीच-बचाव करने की कोशिश करता है तो झगड़ा और बढ़ जाता है। वीडियो में महिलाएं भी झगड़ा शांत कराने की कोशिश करती नजर आ रहीं हैं।

Related Articles