[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में लुटेरी दुल्हन लाखों के गहने लेकर फरार:अनमैरिड बता कराई थी शादी, 7 महीने बाद जुड़वा बच्चों को दिया जन्म


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़दांतारामगढ़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में लुटेरी दुल्हन लाखों के गहने लेकर फरार:अनमैरिड बता कराई थी शादी, 7 महीने बाद जुड़वा बच्चों को दिया जन्म

सीकर में लुटेरी दुल्हन लाखों के गहने लेकर फरार:अनमैरिड बता कराई थी शादी, 7 महीने बाद जुड़वा बच्चों को दिया जन्म

दांतारामगढ़ : सीकर के दांतारामगढ़ थाना इलाके में शादीशुदा महिला की दूसरी शादी और धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। महिला पहले से शादीशुदा थी फिर भी उसकी शादी दूसरी शादी करवाई गई। शादी के सात महीने बाद महिला ने 2 जुड़वां बच्चों को जन्म दिया। जिसके बाद युवक को महिला के पहले से शादीशुदा होने की जानकारी मिली। महिला घर से लाखों रुपए के गहने लेकर चली गई। युवक ने महिला और उसके माता-पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

महिला के माता-पिता ने झूठ बोलकर कराई शादी

पचार गांव निवासी मुकेश प्रजापत ने कोर्ट इस्तगासे के जरिए दांतारामगढ़ थाने में शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत में बताया कि ब्यावर निवासी मोहनलाल और उनकी पत्नी रुकमा देवी अपनी बेटी डिंपल को अविवाहित बताकर 20 जनवरी 2025 को उसके घर लेकर आए थे। इसी दौरान मुकेश और डिंपल की शादी तय हुई। इसके बाद 1 मार्च 2025 को जयपुर में आयोजित एक सम्मेलन में दोनों की शादी करवाई गई। बाद में शादी का रजिस्ट्रेशन भी कराया गया।

शादी के 5-7 दिन बाद ही पीहर चली गई डिंपल

मुकेश के अनुसार, शादी के 5 से 7 दिन बाद ही डिंपल अपने पीहर चली गई। करीब एक महीने बाद वह वापस ससुराल आई, लेकिन फिर पारिवारिक कार्यक्रम का हवाला देकर मायके लौट गई। शिकायत में बताया गया कि 10 जून 2025 को डिंपल दोबारा ससुराल आई। इसके बाद 20 जून को वह यह कहकर लाखों रुपए के जेवरात ले गई कि पीहर में शादी का कार्यक्रम है और कार्यक्रम के बाद जेवर वापस ले आएगी।

मुकेश ने आरोप लगाया कि 16 अक्टूबर 2025 को डिंपल ने शादी के सात महीने बाद जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। इसके बाद उसने जानकारी जुटाई तो पता चला कि डिंपल की पहली शादी 2016 में राजसमंद निवासी निर्मल कुमार से हो चुकी थी। आरोप है कि महिला के पहले से शादीशुदा होने के बावजूद उसके माता-पिता ने उसकी दूसरी शादी करवा दी। साथ ही महिला ससुराल से लाखों रुपए के जेवर लेकर चली गई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Related Articles