[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर के हर गांव में LED रथ से होगा प्रचार:कलेक्टर ने QR कोड स्कैन करके समझी प्रोग्रेस, आमजन सरकारी योजनाओं की ले सकेंगे डिटेल्स


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर के हर गांव में LED रथ से होगा प्रचार:कलेक्टर ने QR कोड स्कैन करके समझी प्रोग्रेस, आमजन सरकारी योजनाओं की ले सकेंगे डिटेल्स

सीकर के हर गांव में LED रथ से होगा प्रचार:कलेक्टर ने QR कोड स्कैन करके समझी प्रोग्रेस, आमजन सरकारी योजनाओं की ले सकेंगे डिटेल्स

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

सीकर : सीकर में सरकारी विभागों की योजनाओं की LED प्रचार रथ के जरिए आमजन को जानकारी मिलेगी। जिले की हर विधानसभा के गांव-गांव तक LED रथ के जरिए आमजन तक योजनाओं को पहुंचाया जाएगा। मंगलवार को जिले के हर SDM ऑफिस से संबंधित रथ और जिला कलेक्ट्रेट से सीकर व धोद के प्रचार रथ को रवाना किया गया।

इससे पहले जिला कलेक्टर आशीष मोदी ने खुद QR कोड स्कैन करके योजनाओं की प्रोग्रेस रिपोर्ट के बारे में जानकारी ली। QR कोड स्कैन के जरिए आमजन योजनाओं की डिटेल्स ले सकेंगे। इन रथों के माध्यम से 13 विभागों की सरकारी योजनाओं में हर विधानसभा की प्रोग्रेस के बारे में बताया जाएगा। कलेक्ट्रेट परिसर से जिला कलेक्टर आशीष मोदी, पूर्व सांसद सुमेधानंद सरस्वती, पूर्व विधायक रतनलाल जलधारी समेत अन्य सभी SDM ने दोनों रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

15 दिनों तक हर विधानसभा क्षेत्र में जाएंगी LED मोबाइल वैन

जिला कलेक्टर आशीष मोदी ने बताया कि ये LED मोबाइल वैन 15 दिनों तक हर विधानसभा क्षेत्र में जाएंगी। LED के साथ नुक्कड़ नाटक के जरिए योजनाओं के बारे में बताया जाएगा। ग्राम रथों पर सुझाव पेटी भी रखी गई है, जिसमें ग्रामीण सरकारी योजनाओं से जुड़े सुझाव भी दे सकेंगे। कलेक्टर ने बताया कि हर रोज 4 ग्राम पंचायतों में कार्यक्रम होंगे।

योजनाओं के साथ क्विज प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकेंगे आमजन

पूर्व सांसद सुमेधानंद ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की कई जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी के अभाव में लोग लाभ नहीं ले पाते हैं। हर रथ पर QR कोड (स्कैनर) लगाया गया है, जिसे स्कैन कर आमजन योजनाओं की डिटेल्स ले सकेंगे और क्विज प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।

ग्राम रथ अभियान के जरिए समस्याओं का होगा समाधान

पूर्व विधायक रतनलाल जलधारी ने कहा कि ग्राम रथ अभियान के जरिए सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने और जनसमस्याओं का समाधान किया जाएगा। इस मौके पर ADM रतन कुमार, CEO राजपाल यादव, UIT सेक्रेटरी जेपी गौड़, असिस्टेंट डायरेक्टर पूरण मल भी मौजूद रहे।

Related Articles