लक्ष्मणगढ़ में सरकारी योजनाओं के प्रचार के लिए ‘ग्राम-रथ’ शुरू:कृषि, पशुपालन और डेयरी जैसे 13 विभागों के बताई जाएगी स्कीम्स, सुझाव पेटी में डाल सकेंगे अपनी राय
लक्ष्मणगढ़ में सरकारी योजनाओं के प्रचार के लिए 'ग्राम-रथ' शुरू:कृषि, पशुपालन और डेयरी जैसे 13 विभागों के बताई जाएगी स्कीम्स, सुझाव पेटी में डाल सकेंगे अपनी राय
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत
लक्ष्मणगढ़ : राजस्थान सरकार की ओर से लक्ष्मणगढ़ विधानसभा क्षेत्र में ग्राम रथ अभियान का बुधवार को बीदासर से शुभारंभ किया गया। इस अभियान के तहत एलईडी मोबाइल वैन के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी योजनाओं, सुविधाओं और उपलब्धियों की जानकारी सीधे गांव-गांव पहुंचाई जाएगी। सरकार का उद्देश्य ग्रामीण जनता को योजनाओं के प्रति जागरूक कर उन्हें लाभ से जोड़ना है।
शुभारंभ कार्यक्रम में उपखंड अधिकारी मोहर सिंह मीणा, विकास अधिकारी रोमा सहारण, तहसीलदार फारूक अली सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने अभियान को जनहित में महत्वपूर्ण पहल बताया।
13 विभागों की योजनाओं की दी जाएगी जानकारी
ग्राम रथ अभियान के जरिए किसानों, पशुपालकों और ग्रामीण परिवारों को 13 विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा जाएगा। इसमें कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, डेयरी, मत्स्य, सहकारिता, सिंचाई, उद्योग, ऊर्जा, राजस्व, पंचायतीराज और ग्रामीण विकास विभाग शामिल हैं।
अभियान के प्रभावी संचालन के लिए उपखंड अधिकारी को विधानसभा क्षेत्र का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं पंचायत समिति स्तर पर भी अधिकारियों की जिम्मेदारियां तय की गई हैं। अभियान की नियमित मॉनिटरिंग के लिए अलग व्यवस्था बनाई गई है, जिससे कार्यक्रम तय समय पर सफलतापूर्वक संचालित हो सके।
सुझाव पेटिका से ग्रामीण सीधे रख सकेंगे अपनी बात
ग्राम रथों में सुझाव पेटिका भी लगाई गई है। इसके माध्यम से ग्रामीण अपनी समस्याएं, शिकायतें और सुझाव सीधे प्रशासन तक पहुंचा सकेंगे। प्रशासन ने जनप्रतिनिधियों और आमजन की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं, ताकि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके।
अभियान के तहत पहले दिन मंगलवार को बीदासर, बीदसर, बिड़ोदी बड़ी, खींवासर, पनलावा और पालड़ी गांवों में एलईडी मोबाइल वैन पहुंची। वहीं बुधवार को डुडवा, खीरवा, सिंगोदड़ा, आंतरोली और बलारां गांवों में सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2130178


