अनियंत्रित होकर सड़क पर फिसली बाइक, युवक गंभीर घायल:रानोली थाना के सामने हुआ हादसा, प्राथमिक उपचार के बाद सीकर रेफर किया
अनियंत्रित होकर सड़क पर फिसली बाइक, युवक गंभीर घायल:रानोली थाना के सामने हुआ हादसा, प्राथमिक उपचार के बाद सीकर रेफर किया
रानोली : रानोली थाना के सामने मंगलवार दोपहर एक सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। शिश्यु निवासी प्रकाश पुत्र रामू अपनी बाइक पर सवार होकर घर लौट रहा था, तभी उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर फिसल गई। हादसे में युवक प्रकाश के सिर में गंभीर चोटें आईं और वह लहूलुहान हो गया। घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने मदद की और 108 एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस की सहायता से घायल युवक को पलसाना के राजकीय ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए सीकर के एसके अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2130219


