[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मावंडा में अंडरपास में जलभराव से ग्रामीण परेशान:रुणिचा एक्सप्रेस के ठहराव की भी मांग, रेल मंत्री और जीएम से समाधान की मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

मावंडा में अंडरपास में जलभराव से ग्रामीण परेशान:रुणिचा एक्सप्रेस के ठहराव की भी मांग, रेल मंत्री और जीएम से समाधान की मांग

मावंडा में अंडरपास में जलभराव से ग्रामीण परेशान:रुणिचा एक्सप्रेस के ठहराव की भी मांग, रेल मंत्री और जीएम से समाधान की मांग

नीमकाथाना : मावंडा रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को हो रही परेशानियों को लेकर ग्रामीणों और रेलवे संघर्ष समिति ने एकजुट होकर रेल मंत्री तथा उत्तर-पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक को ज्ञापन भेजा है। ज्ञापन में स्टेशन पर लंबे समय से बनी विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग की गई है। साथ ही यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए गए हैं।

मावंडा प्रशासक बिदामी देवी ने बताया कि कोरोना काल के दौरान बढ़ाए गए न्यूनतम लोकल रेल किराए को कम कर दोबारा 10 रुपये किया जाए। उनका कहना है कि बढ़े हुए किराए से आम यात्रियों पर आर्थिक बोझ पड़ रहा है और किराया कम होने से लोगों को राहत मिलेगी।

रुणिचा एक्सप्रेस के ठहराव की उठी मांग

ज्ञापन में रुणिचा एक्सप्रेस (14087/88) का मावंडा रेलवे स्टेशन पर ठहराव देने की मांग की गई है। इसके साथ ही ट्रेनों (09689/40 और 09733/34) को नियमित रूप से संचालित करने की भी मांग रखी गई है, ताकि स्थानीय यात्रियों को बेहतर सुविधा मिल सके।

चंडीगढ़-बांद्रा एक्सप्रेस नियमित चलाने की मांग

ग्रामीणों ने कहा कि वर्तमान में साप्ताहिक रूप से चल रही चंडीगढ़-बांद्रा एक्सप्रेस को मावंडा स्टेशन पर ठहराव के साथ नियमित किया जाए। इससे यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा और रेलवे के राजस्व में भी बढ़ोतरी हो सकती है।

नई ट्रेनों के संचालन का सुझाव

ज्ञापन में विभिन्न रूटों पर नई ट्रेनों के संचालन की मांग भी की गई है। इनमें दिल्ली-कोटा, जयपुर-बीकानेर, दिल्ली-सूरत, दिल्ली-भोपाल और दौसा-कोलकाता जैसे प्रमुख मार्ग शामिल हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इन मार्गों पर ट्रेनें शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी।

अंडरपास में जलभराव की समस्या से परेशानी

स्टेशन के पास बने अंडरपास में जलभराव की समस्या को भी गंभीर मुद्दा बताया गया है। ग्रामीणों ने कहा कि बारिश के समय यह समस्या और अधिक बढ़ जाती है, जिससे आवागमन बाधित होता है। ज्ञापन में इसका स्थायी समाधान कराने की मांग की गई है। माकड़ी विनोद जेफ ने बताया कि दूसरे ज्ञापन में प्लेटफॉर्म और स्टेशन के सामने बड़े टीन शेड लगाने की मांग की गई है। ग्रामीणों का कहना है कि तेज धूप और बारिश के दौरान यात्रियों को काफी परेशानी होती है, इसलिए जल्द शेड लगवाए जाएं।

Related Articles