सीकर से गुजरात जा रहे 4 लोगों की मौत:अनियंत्रित गाड़ी डिवाइडर से टकराकर दूसरी तरफ पलटी; ड्राइवर को झपकी आने से हादसा
सीकर से गुजरात जा रहे 4 लोगों की मौत:अनियंत्रित गाड़ी डिवाइडर से टकराकर दूसरी तरफ पलटी; ड्राइवर को झपकी आने से हादसा
सीकर : गुजरात के कालोल के पास से गुजरने वाले भारतमाला दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। चारों लोग सीकर से गुजरात जा रहे थे। ड्राइवर को नींद आने की वजह से गाड़ी अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकराकर सड़क के दूसरी तरफ पलट गई।
60 साल से गुजरात में रह रहे थे
घटना में साजिद इकबाल खिनजी (55), इलियास इकबाल खिनजी (50), इशाक इकबाल खिनजी (48) और रेहान असगर खिनजी (35) की मौत हो गई। इन लोगों का परिवार मूल रूप से सीकर का रहने वाला है, लेकिन 60 साल से गुजरात के कालोल में ही रह रहे थे। परिवार में किसी की मौत होने की वजह से यह लोग सीकर आए थे। गाड़ी को इशाक चला रहा था।

पिंगली के पास हादसा
गाड़ी ने भारतमाला एक्सप्रेस-वे पर गोधरा से प्रवेश किया था। जैसे ही गाड़ी रात करीब 2 बजे कालोल के पिंगली के पास पहुंची तो वहां पर ड्राइवर इशाक को झपकी आ गई। ऐसे में गाड़ी डिवाइडर से टकराकर सड़क के दूसरी तरफ पलट गई। हालांकि इस गाड़ी में एक अन्य युवक भी सवार था जो बच गया। एक्सप्रेस-वे को ट्रायल के लिए खोलने के बाद यह पहली ऐसी घटना है जिसमें चार लोगों की एक साथ मौत हुई है। हालांकि पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज करके इन्वेस्टिगेशन शुरू कर दिया है।
ड्राइवर को झपकी आई थी
प्राथमिक तौर पर माना जा रहा है कि शनिवार शाम को ये लोग सीकर के लिए रवाना हुए और फिर रविवार को सीकर पहुंचने के बाद वापस गुजरात के लिए रवाना हो गए। ऐसे में ड्राइवर इशाक की नींद भी पूरी नहीं हो पाई थी, जिसकी वजह से उसे झपकी आई।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2135506

