चिड़ावा के कई इलाकों में गंदे-बदबूदार पानी की सप्लाई:वार्डवासी बोले- शिकायत के बाद भी समाधान नहीं; आंदोलन की चेतावनी दी
चिड़ावा के कई इलाकों में गंदे-बदबूदार पानी की सप्लाई:वार्डवासी बोले- शिकायत के बाद भी समाधान नहीं; आंदोलन की चेतावनी दी
चिड़ावा : चिड़ावा की अरड़ावतिया कॉलोनी और रानी सती मंदिर के आसपास के इलाकों में पिछले काफी समय से गंदे और बदबूदार पानी की सप्लाई हो रही है। वार्डवासियों के अनुसार जलदाय विभाग की कथित लापरवाही के कारण क्षेत्र में बीमारियों का खतरा बढ़ गया है, जिससे वार्डवासियों में भारी रोष है।
पानी में आ रही बदबू
स्थानीय निवासियों का कहना है कि नलों में आने वाला पानी इतना प्रदूषित है कि उसे पीने, कपड़े धोने या नहाने के काम में भी नहीं लिया जा सकता। पानी से उठने वाली दुर्गंध के कारण घरों में रहना मुश्किल हो गया है। दूषित पानी के सेवन से बच्चों और बुजुर्गों में पेट दर्द और त्वचा रोगों का खतरा बढ़ गया है।
शिकायत के बाद भी समाधान नहीं
वार्डवासियों ने बताया- वे इस गंभीर समस्या को लेकर कई बार जलदाय विभाग के कार्यालय में लिखित शिकायत दे चुके हैं। प्रदर्शनों के दौरान अधिकारियों को बोतलों में भरकर वही गंदा पानी भी दिखाया गया, जिसकी विभाग सप्लाई कर रहा है। हालांकि, प्रशासन ने अब तक इस समस्या का समाधान नहीं किया है।
स्वच्छ पानी की सप्लाई की मांग
वार्डवासी महेश आजाद ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा- हम बार-बार विभाग के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन हमारी सुनने वाला कोई नहीं है। यदि जल्द ही पाइपलाइन की लीकेज ठीक कर स्वच्छ पानी की सप्लाई शुरू नहीं की गई, तो वार्डवासी उग्र आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।”
इस संबंध में जलदाय विभाग की एईएन सविता चौधरी ने बताया कि मामले की जांच करवाई जाएगी और जो भी समस्या है, उसका समाधान करवा दिया जाएगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2135533


