निजी सोलर कंपनी के खंभों पर वार्डवासियों का विरोध:सड़क किनारे बिना अनुमति लगाने का विरोध, ग्रामीण बोले- दर्जनों खेजड़ी के पेड़ काटे
निजी सोलर कंपनी के खंभों पर वार्डवासियों का विरोध:सड़क किनारे बिना अनुमति लगाने का विरोध, ग्रामीण बोले- दर्जनों खेजड़ी के पेड़ काटे
रतनगढ़ : रतनगढ़ रोड पर एक निजी सोलर कंपनी की ओर से सड़क से सटाकर लगाए जा रहे बिजली के खंभों को लेकर स्थानीय वार्डवासियों में रोष है। आक्रोशित वार्डवासी सड़क किनारे धरने पर बैठ गए और सोलर कंपनी के खिलाफ नारेबाजी की। यह खंभे सोलर प्लांट से जीएसएस तक लाइन बिछाने के लिए लगाए जा रहे हैं।

वार्डवासियों का आरोप है कि सोलर कंपनी बिना किसी विभागीय अनुमति के ये खंभे लगा रही है, जो नियमों का उल्लंघन है। उनका कहना है कि सड़क किनारे बिना मजबूत नींव के लोहे के खंभे खड़े कर दिए गए हैं, जिससे हादसों का खतरा बना रहता है।
खेजड़ी के दर्जनों पेड़ काटने का आरोप
निवासियों ने यह भी बताया कि सोलर प्लांट के लिए दर्जनों खेजड़ी के पेड़ काटे गए हैं। अब इन खंभों के लगने से सड़क किनारे लगे नीम और अन्य दर्जनों पेड़ भी काटने की तैयारी है। खंभे लगाने के लिए जेसीबी से खोदे गए गड्ढों के कारण पानी की पाइपलाइन भी टूट गई है, जिससे कई दिनों से मोहल्ले में पेयजल आपूर्ति बाधित है।

वार्डवासियों की मांग है कि पूर्व में सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) के अधिकारियों ने सोलर कंपनी को सड़क सीमा में खंभे न लगाने और लगे हुए खंभों को हटाने का आदेश दिया था, लेकिन कंपनी ने अभी तक इन निर्देशों का पालन नहीं किया है। पीडब्ल्यूडी के अधिशाषी अभियंता कमल कुमार ने भी मौके का मुआयना कर खंभे हटाने के निर्देश दिए थे।
धरने में निवर्तमान पालिकाध्यक्ष श्रवण माली, भाजपा मंडल अध्यक्ष गजानंद स्वामी, चंपालाल, रामाकिशन सिंह, पंडित मुरारी शर्मा, भंवरसिंह, पुरखाराम, लूणाराम सहित दर्जनों वार्डवासी उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2135617


