सादुलपुर व तारानगर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचे ग्राम रथ, ग्रामीणों को किया जागरूक
सादुलपुर व तारानगर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचे ग्राम रथ, ग्रामीणों को किया जागरूक
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान
चुरु : जिला मुख्यालय पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य में संचालित ग्राम रथ अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी घर-घर तक पहुंचाई जा रही है। इसी क्रम में शनिवार को जिले के सादुलपुर व तारानगर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में ग्राम रथ पहुंचा, जहां ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं से अवगत कराया। ग्राम रथ ने सादुलपुर विधानसभा क्षेत्र के गागड़वास, राघा छोटी, राघा बड़ी, खैरू बड़ी व भोजाण तथा तारानगर विधानसभा क्षेत्र के झाड़सर कांधलान, मेघसर, रेड़ी, नेठवा व भनीण आदि गांवों का दौरा किया।
इस दौरान ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। ग्राम रथों के साथ कला-जत्था के कलाकार लोक-सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से योजनाओं को सरल, सहज एवं रोचक ढंग से प्रस्तुत कर रहे हैं, जिससे ग्रामीणों में उत्साह एवं सहभागिता निरंतर बढ़ रही है।
अभियान का मुख्य उद्देश्य मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के संकल्प के अनुरूप प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करना है। ग्राम रथ के माध्यम से ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी सरल एवं सुलभ तरीके से उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे वे अपने अधिकारों एवं लाभों के प्रति जागरूक हो सकें। इस दौरान ग्रामीणों ने पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के प्रयासों से उन्हें योजनाओं की सही जानकारी मिल रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2135904

