सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ फोटो वायरल करना पडा भारी, दो युवको को किया गिरफ्तार – जिला पुलिस अधीक्षक
सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ फोटो वायरल करना पडा भारी, दो युवको को किया गिरफ्तार - जिला पुलिस अधीक्षक
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान
चुरु : जिला पुलिस अधीक्षक चूरू निश्चय प्रसाद एम आई.पी.एस ने बताया कि जिले में युवको द्वारा सोशल मीडिया पर हथियार सहित फोटो/विडियो वायरल करने के बढते हुये केज को देखते हुये इस तरह के युवको को चिन्हित कर उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिये जाने पर रिछपाल सिह चारण आर.पी.एस अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजगढ़ व अभिजित पाटील आईपीएस सहायक पुलिस अधीक्षक वृत राजगढ़ के निकटतम सुपरवीजन व रायसिह पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी पुलिस थाना हमीरवास के नेतृत्व मे सोशल मिडिया पर हथियारों सहित फोटो/विडियो अपलोड करने वाले नवयुवकों को विन्हत करने हेतु टीम का गठन किया गया।
गठित टीम द्वारा लगातार सोशल मिडिया पर निगरानी रखकर व आसूचना संकलन कर दन्देउ सुल्तानसिह के दो लडकों अमनसिंह पुत्र कुमेरसिह जाति राजपुत उम्र 20 साल निवासी दन्देउ सुलतानसिह व नरेन्द्रसिह पुत्र सुरेश सिह जाति राजपुत उम्र 21 साल निवासी दन्देउ सुल्तानसिह तहसील राजगढ जिला चुरू द्वारा अपने परिचित आर्मी मैन के लाईसेंसशुदा हथियार सहित सोशल मिडिया पर अपनी फोटो वायरल करने पर दोनो युवको को गिरफ्तार कर धारा 170 बीएनएसएस के तहत नियमानुसार निरोधात्मक कार्यवाही की गई है। महत्वपूर्ण सूचनाः- सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ फोटो/वीडियो पोस्ट करने की बढ़ती प्रवृत्ति को देखते हुए ऐसे व्यक्तियों पर पुलिस द्वारा सतत् निगरानी रखी जा रही है। आमजन से अपील है कि इस प्रकार की गतिविधियों से दूर रहें, अन्यथा सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2135886

