सरदारशहर जीण माता मंदिर में चोरी:चांदी के छत्र, त्रिशूल और सोने की नथली ले गए चोर
सरदारशहर जीण माता मंदिर में चोरी:चांदी के छत्र, त्रिशूल और सोने की नथली ले गए चोर
सरदारशहर : सरदारशहर के किसान छात्रावास के पास स्थित जीण माता मंदिर में देर रात चोरी की घटना हुई है। चोर मंदिर से चांदी के छत्र, चांदी का त्रिशूल और माता की मूर्ति में लगी सोने की नथली चुरा ले गए। पूर्व पार्षद अमित भाट ने बताया-मंदिर से लगभग 2 किलो वजनी चांदी के छत्र, चांदी का त्रिशूल और माता की मूर्ति में सजी सोने की नथली चोरी हुई है।
सूचना मिलने पर सरदारशहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। थाना अधिकारी मदनलाल बिश्नोई ने बताया कि पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। चोरों की लोकेशन ट्रेस करने के लिए तकनीकी सहायता भी ली जा रही है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर चोरी का खुलासा किया जाएगा। इस घटना से श्रद्धालुओं में नाराजगी है और वे मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2132588


