BITS पिलानी में एटीएस की मॉक ड्रिल : ‘आतंकी’ को ढेर कर सुरक्षित निकाले बंधक
BITS पिलानी में एटीएस की मॉक ड्रिल : ‘आतंकी’ को ढेर कर सुरक्षित निकाले बंधक
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : निरंजन सैन
पिलानी : राजस्थान के प्रमुख शैक्षणिक संस्थान BITS पिलानी परिसर में उस समय हड़कंप मच गया जब सूचना मिली कि एक संदिग्ध आतंकवादी ने दो लोगों को बंधक बना लिया है। सूचना मिलते ही एटीएस की ईआरटी टीम तुरंत सक्रिय हुई और महज 10 से 15 मिनट के भीतर मौके पर पहुंचकर पूरे क्षेत्र को घेर लिया।
टीम ने बिना समय गंवाए ऑपरेशन शुरू किया। पूरे घटनाक्रम के दौरान सुरक्षा एजेंसियों ने बेहद सतर्कता और रणनीति के साथ काम किया। करीब कुछ मिनटों तक चले इस हाई-वोल्टेज ऑपरेशन में टीम ने दोनों बंधकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। वहीं जवाबी कार्रवाई में आतंकवादी को मार गिराया गया।

ऑपरेशन का नेतृत्व कर रहे एटीएस सब इंस्पेक्टर हेमंत यादव ने बताया कि सूचना मिलते ही उनकी टीम करीब 15 मिनट के भीतर मौके पर पहुंच गई थी और तत्काल एक्शन लिया गया। यह पूरी कार्रवाई एडीजीपी दिनेश एमएन के मार्गदर्शन में संपन्न हुई।
इस दौरान पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल रहा और लोग घटना को लेकर काफी चिंतित नजर आए। हालांकि कुछ ही देर बाद स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में आ गई और राहत की सांस ली गई।
दरअसल यह कोई वास्तविक आतंकी घटना नहीं थी बल्कि एटीएस द्वारा की गई एक मॉक ड्रिल थी। संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा तैयारियों को परखने और आपातकालीन प्रतिक्रिया को मजबूत करने के उद्देश्य से इस तरह की ड्रिल समय-समय पर आयोजित की जाती है।
पिलानी में की गई इस मॉक ड्रिल ने एक बार फिर साबित कर दिया कि सुरक्षा एजेंसियां हर स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2131839


