निराधनूं में किसान की झोपड़ी में आग, लाखों का नुकसान; परिवार बेघर, मुआवजे की मांग
निराधनूं में किसान की झोपड़ी में आग, लाखों का नुकसान; परिवार बेघर, मुआवजे की मांग
निराधनूं : निराधनूं गांव के पास शिवदयालपुरा रोड स्थित एक किसान की झोपड़ी में बुधवार को अचानक आग लग गई। आगजनी में झोपड़ी में रखा घर-गृहस्थी का पूरा सामान जलकर खाक हो गया। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।
जानकारी के अनुसार किसान संदीप कुमार धुआं (31) निवासी निराधनूं के खेत पर बनी झोपड़ी में यह हादसा उस समय हुआ, जब वह मजदूरी के लिए बाहर गया हुआ था। सूचना मिलने पर एसआई इंद्राज सिंह के नेतृत्व में पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई।

फायर ब्रिगेड ने पाया काबू
आग कुछ ही मिनटों में फैलकर विकराल रूप धारण कर गई। शिवदयालपुरा निवासी सुरेश कुमार महला ने फायर ब्रिगेड व पुलिस को सूचना दी। स्थानीय लोगों ने भी आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके। बाद में झुंझुनूं से पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।
घरेलू सामान, अनाज और नकदी जली
पीड़ित किसान के अनुसार झोपड़ी में रखा घरेलू सामान, कपड़े, जेवरात, पांच बोरी चना, दो बोरी गेहूं व मूंग के साथ नकदी भी जलकर नष्ट हो गई। आगजनी में करीब दो लाख रुपए का नुकसान बताया जा रहा है।

प्रशासन ने दिया मदद का आश्वासन
मौके पर पहुंचे प्रशासक जगदीश प्रसाद जोशी व एलडीसी गोविंद कुमार ने प्रशासनिक सहायता का आश्वासन दिया। वहीं समाजसेवी बजरंग सिंह धाभाई और सुरेश कुमार महला की पहल पर ग्रामीणों ने आर्थिक सहयोग भी किया।
मुआवजे की मांग
घटना के बाद किसान का परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया है। पीड़ित ने प्रशासन से शीघ्र मुआवजा दिलाने की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2131833


