[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गांव-गांव पहुंचे ग्राम रथ, योजनाओं की दी जानकारी; सांध्य चौपाल में सुनीं समस्याएं


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

गांव-गांव पहुंचे ग्राम रथ, योजनाओं की दी जानकारी; सांध्य चौपाल में सुनीं समस्याएं

गांव-गांव पहुंचे ग्राम रथ, योजनाओं की दी जानकारी; सांध्य चौपाल में सुनीं समस्याएं

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में चल रहे ग्राम रथ अभियान के तहत बुधवार को जिले के विभिन्न गांवों में ग्राम रथ पहुंचे। अभियान का उद्देश्य किसानों और ग्रामीणों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देना और वर्ष 2026 में अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करना है।

जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा के निर्देशन में ग्राम रथ सादुलपुर विधानसभा क्षेत्र के भीमसाना, रामसरा ताल, ताम्बाखेड़ी, गालड़ होते हुए धानोठी बड़ी पहुंचे। वहीं सरदारशहर क्षेत्र में मेलूसर बीकान, फोगां भरथरी, डालमाण व मेहरी राजवियान, रतनगढ़ में लधासर, भरपालसर व लाछड़सर तथा सुजानगढ़ में भाषीणा, मून्दड़ा व गेडाप में भी रथ पहुंचे।

चूरू विधानसभा क्षेत्र के आसलखेड़ी, खींवासर और चलकोई बणीरोतान गांवों में भी ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान कला जत्था के कलाकारों ने प्रस्तुतियों के जरिए आमजन को जागरूक किया। ग्राम रथ के साथ पहुंचे अधिकारियों व कर्मचारियों ने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया। ग्रामीणों ने योजनाओं से जुड़ी जिज्ञासाएं भी रखीं, जिनका समाधान अधिकारियों ने तुरंत किया।

अभियान में कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, डेयरी, सिंचाई, ऊर्जा, राजस्व, पंचायतीराज सहित 13 विभागों के अधिकारी शामिल रहे। अंतिम पड़ाव पर आयोजित सांध्य चौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं और निस्तारण के प्रयास किए गए। इसके साथ ही ग्राम रथों में रखी सुझाव पेटिका के माध्यम से ग्रामीणों से विकास संबंधी सुझाव भी लिए गए।

Related Articles