जनगणना 2027 : प्रगणक एवं सुपरवाइजरों का प्रथम सत्र प्रशिक्षण, दी प्रक्रिया की जानकारी
जनगणना 2027 : प्रगणक एवं सुपरवाइजरों का प्रथम सत्र प्रशिक्षण, दी प्रक्रिया की जानकारी
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : प्रमुख जनगणना अधिकारी व जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा के निर्देशन में बुधवार को जनगणना-2027 के प्रथम चरण (मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना) को सफलतापूर्वक संपन्न करने के लिए चूरू जिले में व्यापक स्तर पर प्रथम सत्र प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। सभी उपखंड अधिकारियों ने इस प्रशिक्षण का पर्यवेक्षण किया और जनगणना कार्य में स्पष्टता व शुद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस 03 दिवसीय प्रशिक्षण में फील्ड ट्रेनरों ने जिलेभर में 11 प्रमुख केंद्रों पर प्रगणक व पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण दिया व मकानों की नंबरिंग, आवासीय स्थिति और डेटा की शुद्धता, तकनीकि पहलुओं आदि जनगणना गतिविधियों की जानकारी दी।

चूरू उपखंड पर एसडीएम सुनील कुमार के निर्देशन में स्वामी गोपालदास राजकीय महाविद्यालय तथा राजकीय लोहिया महाविद्यालय के केंद्रों में निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार पर आयोजित किया गया। इस दौरान एसडीएम सुनील कुमार, चूरू नगर परिषद आयुक्त अभिलाषा सिंह, उप जिला जनगणना अधिकारी एवं सांख्यिकी उप निदेशक डॉ राम गोपाल सेपट ने प्रशिक्षण स्थल पर प्रशिक्षण से संबंधित तैयारियों का जायजा लिया तथा आवश्यक तैयारियों के लिये संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया। कार्यालय चार्ज जनगणना अधिकारी (तहसीलदार), सरदारशहर जिला चूरू इसी क्रम में सरदारशहर उपखंड में एसबीडी राजकीय महाविद्यालय में आयोजित प्रशिक्षण का तहसीलदार रतनलाल मीणा, आयुक्त मगराज डूडी ने तथा भानीपुरा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में तहसीलदार मुरारीलाल वर्मा ने पर्यवेक्षण किया।
इसी क्रम में सुजानगढ़ एसडीएम ओमप्रकाश वर्मा ने पूनमचन्द बगड़िया राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, रतनगढ़ एसडीएम मिथलेश ने राजकीय लोहिया कन्या महाविद्यालय रतनगढ़ में तथा बीदासर उपखण्ड अधिकारी अमीलाल वर्मा ने भंवरी देवी सुथार राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, बीदासर, तारानगर एसडीएम राजेन्द्र कुमार ने मां जालपा देवी महाविद्यालय व तारानगर नगरपालिका सभागार में आयोजित प्रशिक्षण का पर्यवेक्षण किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2131833


