[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नीट पेपर लीक से लाखों युवाओं के सपने हुए चकनाचूर: विधायक श्रवण कुमार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसूरजगढ़

नीट पेपर लीक से लाखों युवाओं के सपने हुए चकनाचूर: विधायक श्रवण कुमार

नीट पेपर लीक से लाखों युवाओं के सपने हुए चकनाचूर: विधायक श्रवण कुमार

सूरजगढ़ : नीट परीक्षा पेपर लीक मामले के विरोध में बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सूरजगढ़ विधायक श्रवण कुमार के नेतृत्व में उपखंड अधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। इस दौरान विधायक श्रवण कुमार ने केंद्र सरकार पर युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया।

विधायक श्रवण कुमार ने कहा कि नीट देश की सबसे महत्वपूर्ण परीक्षाओं में से एक है, जिसकी तैयारी के लिए लाखों विद्यार्थी दिन-रात मेहनत करते हैं। ऐसी महत्वपूर्ण परीक्षा का पेपर लीक होना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि नीट पेपर लीक से देश के लाखों युवाओं के सपने चकनाचूर हो गए हैं।

उन्होंने मांग की कि केंद्र सरकार केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफा ले तथा नीट परीक्षा व्यवस्था को पूरी तरह पारदर्शी और सुरक्षित बनाया जाए। साथ ही पेपर लीक प्रकरण में शामिल दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर उन्हें सख्त सजा दी जाए, ताकि विद्यार्थियों को न्याय मिल सके।

श्रवण कुमार ने कहा कि कांग्रेस पार्टी नीट पेपर लीक मामले का पुरजोर विरोध करती है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार शिक्षा व्यवस्था को सुरक्षित रखने में विफल रही है। इसके अलावा उन्होंने बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और रसोई गैस, पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर भी भाजपा सरकार की आलोचना की।

ज्ञापन सौंपने के दौरान जिला कांग्रेस महासचिव मानसिंह साहरण, एनएसयूआई प्रदेश सचिव यश डैला, शहर कांग्रेस अध्यक्ष रामसिंह चेतीवाल, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विकास सिंह शेखावत, अंतरसिंह श्योराण, पूर्व सीएमएचओ डॉ. जी.एल. मौर्य, सांवरमल सैनी, विजय चंदेलिया, अयूब खान, मनोज गुरुवा, रफीक खान, संजय चौधरी, योगेश सोनी, रविदत्त गुरुजी, महेश गोदारा, एडवोकेट हवासिंह चौहान, एडवोकेट मदन सिंह राठौड़, संजय योगी, नवीन शर्मा, एडवोकेट राजेश योगी, सुनील गोरा, मोहित श्योराण, प्रयाग कुमार, दिनेश वर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles