बीदासर में बदला मौसम का मिजाज, रिमझिम बारिश के साथ बारिश का दौर शुरू
बीदासर में बदला मौसम का मिजाज, रिमझिम बारिश के साथ बारिश का दौर शुरू
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : गजराज शर्मा
बीदासर : क्षेत्र में मंगलवार को मौसम ने अचानक करवट ली और तेज गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिली। सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए रहे और दोपहर बाद रिमझिम बारिश का दौर शुरू हो गया। हल्की-फुल्की बूंदाबांदी ने वातावरण को सुहावना बना दिया, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बारिश के चलते जहां एक ओर लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली, वहीं किसानों के चेहरों पर भी खुशी देखने को मिली। लंबे समय से बारिश का इंतजार कर रहे किसानों का कहना है कि यह बारिश खरीफ फसलों के लिए फायदेमंद साबित होगी।
मौसम बदलने के साथ ही बाजारों में भी रौनक देखने को मिली। लोग ठंडी हवाओं और सुहावने मौसम का आनंद लेते नजर आए। हालांकि कुछ जगहों पर सड़कों पर पानी भरने से आवागमन में हल्की परेशानी भी हुई। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में भी क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2213413

