[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

विप्र फाउंडेशन बाबू मोशाय ईमित्र स्थानांतरण किया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

विप्र फाउंडेशन बाबू मोशाय ईमित्र स्थानांतरण किया

विप्र फाउंडेशन बाबू मोशाय ईमित्र स्थानांतरण किया

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान

चुरु : विप्र फाउंडेशन का बाबू मोशाय ई-मित्र बालाजी टावर, रामगढिय़ा दरवाजे के पास, चूरू में संचालित था अब आमजन की सुलभ पहुंच के मध्य नजर रखते हुए आज यह शनिवार से – यतिजी के उपासरे की गली, मैन मार्केट (गुदड़ी बाज़ार, में विधिवत पूजा-अर्चना कर स्थानांतरित हो गया है।

विप्र फाउंडेशन द्वारा बाबू मोशाय ई-मित्र पायलेट प्रोजेक्ट के रूप में सम्पूर्ण भारत वर्ष में सिर्फ अपने चूरू जिला मुख्यालय पर लगभग गत एक वर्ष से संचालित किया जा रहा है, जिसके द्वारा विशेष रूप से जनकल्याणकारी सरकारी योजनाओं की जानकारी, सोशल मीडिया के माध्यम से सर्वजन को दी जा रही है।

इन योजनाओं का लाभ लेने तथा अन्य कार्यों के लिए वांच्छित एवं आवश्यक व्यक्तिगत दस्तावेज भी बनाने के लिए भी अपनी सेवाएं दे रहा है। इस नये स्थान पर पंडित रवि प्रकाश शर्मा ने पूजा करवाई तथा विप्र फाउंडेशन के विश्वनाथ “गुरु जी”, प्रांतीय उपाध्यक्ष, शंभु दयाल शर्मा, जिलाध्यक्ष, चूरू, प्रमेन्द्र शर्मा, जिला महामंत्री, रामावतार शर्मा, प्रभारी, बाबू मोशाय ई-मित्र पायलेट, प्रोजेक्ट व सदस्य, राष्ट्रीय कार्यकारिणी, वि. फा. तथा मदनलाल चोटिया वरिष्ठ विप्र एवं समाज सेवी, चूरू, प्रतीक शर्मा, कंप्यूटर ऑपरेटर आदि उपस्थित रहे। सभी ने विप्र फाउंडेशन के विशिष् सामाजिक कार्य के इस परिकल्प की सराहना करते हुए चूरू के आमजन से अधिक से अधिक संख्या में जुड़कर लाभ उठाने की अपील की गई है।

Related Articles