पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने की स्व-गणना, क्षेत्रवासियों से किया अधिकतम भागीदारी का आह्वान
पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने की स्व-गणना, क्षेत्रवासियों से किया अधिकतम भागीदारी का आह्वान
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान
चुरु : पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने शुक्रवार को जनगणना -2027 के पहले चरण अंतर्गत शुरू हुए स्वगणना गतिविधि में भाग लिया और क्षेत्रवासियों से भी सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। शुक्रवार को चूरू नगरपरिषद की टीम ने पूर्व नेता प्रतिपक्ष के आवास पहुंचकर स्वगणना चरण की जानकारी दी और प्रक्रिया पूर्ण की। इस अवसर पर राठौड़ ने कहा कि डिजिटल रूप से जनगणना गतिविधि का आयोजन सरकार के डिजिटल इंडिया की दिशा में मजबूत कदम है। उन्होंने कहा कि जनगणना केवल एक प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि राष्ट्र के भविष्य की योजनाओं और विकास का आधार है। उन्होंने डिजिटल माध्यम की सराहना करते हुए कहा कि “स्व-गणना” पोर्टल के माध्यम से आमजन बिना किसी बाधा के, घर बैठे अपनी और अपने परिवार की जानकारी सुरक्षित रूप से साझा कर सकते हैं। उन्होने क्षेत्रवासियों से आह्वान किया कि सभी नागरिक अपनी स्व-गणना सुनिश्चित करें ताकि देश के विकास के लिए सटीक डेटा संकलित किया जा सके। नागरिक स्वयं आगे आकर अपनी गणना करें और एक जिम्मेदार नागरिक का कर्तव्य निभाएं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2135884

