खेतड़ी नगरपालिका का अभियान, 20 बेसहारा सांड नंदीशाला भेजे गए:नगर पालिका ने विशेष टीम का गठन किया, लोगों की मांग पर कार्रवाई
खेतड़ी नगरपालिका का अभियान, 20 बेसहारा सांड नंदीशाला भेजे गए:नगर पालिका ने विशेष टीम का गठन किया, लोगों की मांग पर कार्रवाई
खेतड़ी : खेतड़ी नगरपालिका ने कस्बे में आवारा पशुओं की बढ़ती समस्या से निपटने के लिए एक विशेष अभियान शुरू किया है। इस पहल के तहत, 20 हिंसक सांडों को पकड़कर नंदीशाला भेजा गया है। ये कार्रवाई नगरवासियों की लगातार मांग के बाद की गई है, जो बेसहारा पशुओं के कारण होने वाली दुर्घटनाओं और असुविधाओं से परेशान थे।
नगरपालिका एसआई सुनील कुमार सैनी ने बताया- कस्बे के नागरिक लंबे समय से शिकायत कर रहे थे कि बेसहारा सांड और गायें राहगीरों को घायल कर रही हैं और सड़क दुर्घटनाओं का कारण बन रही हैं। इन समस्याओं को देखते हुए, नगरपालिका प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करने का निर्णय लिया।
टीम का गठन कर नंदीशाला पहुंचाया
समस्या के समाधान के लिए नगरपालिका ने एक विशेष टीम का गठन किया है। ये टीम कस्बे में घूम रहे बेसहारा सांडों और गायों को पकड़कर नंदीशाला पहुंचा रही है। अभियान का उद्देश्य सड़कों को सुरक्षित बनाना और नागरिकों को राहत प्रदान करना है।
नगरपालिका प्रशासन ने पशुपालकों को भी सख्त चेतावनी जारी की है। सैनी ने स्पष्ट किया कि जिन पशुपालकों ने अपने पशुओं को खुले में छोड़ दिया है, वे उन्हें तुरंत नियंत्रित करें। यदि कोई पशु निराश्रित घूमता पाया गया, तो नगरपालिका की टीम उसे पकड़कर नंदीशाला भेजेगी।
उन्होंने ये भी बताया कि यदि पशुपालक अपने पकड़े गए पशुओं को वापस मांगते हैं, तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। नगरपालिका की इस पहल का नगरवासियों ने व्यापक स्वागत किया है। उनका कहना है कि इस अभियान से यातायात सुगम होगा और उन्हें बेसहारा पशुओं से होने वाली परेशानियों से मुक्ति मिलेगी। इस अभियान के दौरान इदरीश, मोनू, चंद्रप्रकाश, जितेंद्र कुमार और लोकेश कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2211531


