[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

योग दिवस और नीट परीक्षा की तैयारियों को लेकर एडीएम ने दिए दिशा-निर्देश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

योग दिवस और नीट परीक्षा की तैयारियों को लेकर एडीएम ने दिए दिशा-निर्देश

योग दिवस और नीट परीक्षा की तैयारियों को लेकर एडीएम ने दिए दिशा-निर्देश

सीकर : अतिरिक्त जिला कलेक्टर रतन कुमार ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला स्तरीय अधिकारियों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, नीट-2026 परीक्षा सहित विभिन्न विभागीय कार्यों की समीक्षा की।

एडीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिलेभर में योग दिवस का सफल आयोजन सुनिश्चित किया जाए। इसके लिए योग संगम पोर्टल पर अधिक से अधिक पंजीयन करवाने, सार्वजनिक स्थानों और पार्कों में योग कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में नीट-2026 परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा करते हुए एडीएम ने परीक्षा केंद्रों पर बिजली, पेयजल, साफ-सफाई, चिकित्सा सुविधा और अन्य व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा पूर्ण पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ आयोजित होनी चाहिए।

उन्होंने विभागों में लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए विद्युत, नगर परिषद, पंचायत राज, राजस्व, चिकित्सा, कृषि सहित अन्य विभागों को लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए।

बैठक में बाल संरक्षण, बाल विवाह रोकथाम, नशा मुक्ति अभियान और कृषि योजनाओं की भी समीक्षा की गई। कृषि विभाग को बीज-उर्वरक की उपलब्धता बनाए रखने और योजनाओं का प्रचार-प्रसार बढ़ाने के निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर सीईओ जिला परिषद राजपाल यादव, यूआईटी सचिव जेपी गौड़, सीएमएचओ डॉ. अशोक चौधरी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles