10 मिनट में बदला मौसम:रेतीली आंधी से दिन में ही छाया रात जैसा अंधेरा, चली तेज हवा
10 मिनट में बदला मौसम:रेतीली आंधी से दिन में ही छाया रात जैसा अंधेरा, चली तेज हवा
झुंझुनूं : झुंझुनूं जिले में आज दोपहर में जहां चटख धूप खिली हुई थी, वहीं देखते ही देखते आसमान में धूल का गुबार और काले बादल छा गए। आलम यह था कि दोपहर में ही शाम जैसा नजारा हो गया और चारों तरफ गहरा अंधेरा छा गया। इस अचानक आए बदलाव ने लोगों को संभलने तक का मौका नहीं दिया।
10 मिनट में पलटा मौसम का मिजाज
दोपहर करीब 1:20 बजे तक झुंझुनूं में मौसम पूरी तरह साफ था। लोग अपने रोजमर्रा के कामों में व्यस्त थे। लेकिन इसके ठीक 10 मिनट बाद, अचानक हवा की रफ्तार बढ़ी और देखते ही देखते पूरा शहर रेतीली आंधी की आगोश में समा गया। आसमान में काले-घने बादलों और उड़ती रेत के कारण दिन में ही घने अंधेरे ने दस्तक दे दी।
सड़कों पर थमी रफ्तार
सुरेश ने बताया कि मैं बाजार में थे, 1:20 बजे तक धूप थी। अचानक ऐसी आंधी आई कि हाथ को हाथ दिखाई नहीं दे रहा था। ऐसा लगा जैसे अचानक रात हो गई हो।
मौसम विभाग की चेतावनी
पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के सक्रिय होने के कारण मौसम का यह रूप देखने को मिला है। आगामी कुछ घंटों तक जिले के कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश और वज्रपात (आकाशीय बिजली) की संभावना बनी हुई है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें और पेड़ों या बिजली के खंभों के नीचे खड़े होने से बचें।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2211531


