स्टेडियम बचाने उमड़ा जनसैलाब, प्रशासन नहीं पहुंचा तो SDM कार्यालय घेरा
स्टेडियम बचाने उमड़ा जनसैलाब, प्रशासन नहीं पहुंचा तो SDM कार्यालय घेरा
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : शैलेंद्र पारीक
नवलगढ़ : नवलगढ़ क्षेत्र के परसरामपुरा स्थित राजीव गांधी खेल स्टेडियम को अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई से बचाने के लिए सोमवार को बड़ा जनआक्रोश देखने को मिला। सुबह से ही परसरामपुरा, झाझड़, गोठड़ा और बसावा सहित आसपास के गांवों से हजारों की संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए।
ग्रामीणों ने स्टेडियम की चारदीवारी के आगे मानव श्रृंखला बनाकर विरोध प्रदर्शन किया, ताकि किसी भी स्थिति में स्टेडियम को नुकसान न पहुंचे। जानकारी के अनुसार न्यायालय के आदेशानुसार स्टेडियम का कुछ हिस्सा-जिसमें चारदीवारी, भवन का भाग, पानी की टंकी और ट्यूबवेल शामिल हैं-नदी के बहाव क्षेत्र में आने के कारण अतिक्रमण की श्रेणी में माना गया है। इसी के तहत 27 अप्रैल को कार्रवाई प्रस्तावित थी।

कार्रवाई के मद्देनजर प्रशासन की ओर से पटवारी, गिरदावर और पुलिस जाब्ते की तैनाती की तैयारी थी, लेकिन तय समय पर न तो प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और न ही कोई वार्ता के लिए आया। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।
पूर्व चिकित्सा मंत्री डॉ. राजकुमार शर्मा के नेतृत्व में आंदोलन को दिशा दी गई। उन्होंने पहले ही चेतावनी दी थी कि यदि सुबह 11:30 बजे तक प्रशासन का कोई प्रतिनिधि वार्ता के लिए नहीं आता है तो एसडीएम कार्यालय कूच किया जाएगा। प्रशासन के नहीं पहुंचने पर ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने नवलगढ़ की ओर कूच कर SDM कार्यालय का घेराव किया और विरोध प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन के बाद प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम से वार्ता कर स्टेडियम को बचाने की मांग रखते हुए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर पुनर्विचार की अपील की। पूरे घटनाक्रम के दौरान क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बना रहा, हालांकि पुलिस की मौजूदगी से स्थिति नियंत्रण में रही।
प्रदर्शन में डॉ. राजपाल शर्मा, सुरेश नेहरा, मुकेश रणवां, दिलीप साई, पूर्व चेयरमैन रिछपाल सिंगोदिया, सत्यनारायण सैनी, महेंद्र सैनी, अदनान खत्री, राजेश पुनिया, रफीक लंगा, योगेश सैनी सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि स्टेडियम को तोड़ने की कार्रवाई की गई तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा। वहीं प्रशासन की ओर से वार्ता के बाद आगे की कार्रवाई पर निर्णय लेने की बात कही गई है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2132821


