[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

तारानगर पहुंचने पर ग्राम रथ का किया स्वागत, ग्रामीण क्षेत्र में जन-जागरूकता हेतु किया रवाना


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
Janmanasshekhawatiचूरूटॉप न्यूज़तारानगरराजस्थानराज्य

तारानगर पहुंचने पर ग्राम रथ का किया स्वागत, ग्रामीण क्षेत्र में जन-जागरूकता हेतु किया रवाना

तारानगर पहुंचने पर ग्राम रथ का किया स्वागत, ग्रामीण क्षेत्र में जन-जागरूकता हेतु किया रवाना

तारानगर : राज्य सरकार द्वारा ग्राम -2026 में किसानों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए शुरू किए गए ग्राम रथ अभियान अंतर्गत चूरू जिला मुख्यालय से रवाना रथ तारानगर विधानसभा के भालेरी पहुंचा तो उपस्थित अधिकारियों व जनसमूह ने ग्राम रथ का स्वागत किया और ग्रामीण क्षेत्रों के लिए रवाना किया।
इस दौरान उपखंड अधिकारी राजेन्द्र कुमार ने ग्राम -2026 में अधिकाधिक भागीदारी तथा सरकार की योजनाओं को प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने की अपील की।

इस अवसर पर लोक कलाकार टीम लीडर दरियानाथ के नेतृत्व में राजस्थानी लोक कला की आकर्षक प्रस्तुति दी गई तथा सांस्कृतिक माध्यम से सरकारी योजनाओं का संदेश प्रभावी तरीके से लोगों तक पहुंचाया।

इस दौरान विकास अधिकारी अशोक कुमार, प्रगति प्रसार अधिकारी अंकित चारण, सहायक कृषि अधिकारी रामजस टाक, राजेश कस्वां, निजी सहायक कमल सैनी, कनिष्ठ सहायक मुकेश नायक, रविन्द्र सिंह, सहायक कृषि अधिकारी ओम प्रकाश सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles