[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

आधी रात से ही लोहार्गल में जुटने लगी भीड़, पैर रखने तक की नहीं थी जगह, आस्था में लाखों की भीड़ पर तैनात दिखे महज 4 पुलिसकर्मी, जाम से बेहाल रही जनता


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

आधी रात से ही लोहार्गल में जुटने लगी भीड़, पैर रखने तक की नहीं थी जगह, आस्था में लाखों की भीड़ पर तैनात दिखे महज 4 पुलिसकर्मी, जाम से बेहाल रही जनता

मिनी हरिद्वार लोहार्गल में आस्था का सैलाब, सोमवती अमावस्या पर लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई सूर्यकुण्ड में डुबकी, मिसमैनेजमेंट से बिगड़े हालात, 3 किमी तक लगा वाहनों का जाम, गंदगी के ढेरों और कम पुलिस जाब्ते के बीच जूझते रहे यात्री

उदयपुरवाटी : शेखावाटी के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल एवं ‘मिनी हरिद्वार’ के नाम से विख्यात लोहार्गल धाम में ज्येष्ठ अधिक मास की सोमवती अमावस्या पर आस्था का अभूतपूर्व सैलाब उमड़ पड़ा। इस बार अधिक मास और सोमवती अमावस्या का विशेष संयोग होने के कारण इसका धार्मिक महत्व कई गुना बढ़ गया, जिसके चलते रविवार रात 12 बजे से ही श्रद्धालुओं के आने का तांता लग गया। आलम यह था कि गोल्याणा से लोहार्गल सूर्यकुण्ड तक का करीब तीन से चार किलोमीटर का रास्ता पूरी तरह यात्रियों से भर गया।

स्नान के लिए 3 घंटे का इंतजार, अव्यवस्थाओं ने छुड़ाए पसीने
भीषण गर्मी और भारी उमस के बावजूद श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं दिखी। हालांकि प्रशासन की ढीली व्यवस्थाओं के कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूर्यकुण्ड में पवित्र स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं को दो से तीन घंटे तक अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। लाखों की भारी भीड़ होने के बावजूद कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सूर्यकुण्ड पर मात्र 3-4 पुलिसकर्मी ही तैनात नजर आए, जो नाकाफी साबित हुए। इसके अलावा, खाकी चौक से लेकर सूर्यकुण्ड तक जगह-जगह लगे गंदगी के ढेरों ने प्रशासन के दावों की पोल खोलकर रख दी।

पूजा-अर्चना और दान-पुण्य का दौर, महिलाओं ने की पीपल की परिक्रमा
सूर्यकुण्ड में आस्था की डुबकी लगाने के बाद श्रद्धालुओं ने विभिन्न मंदिरों में दर्शन किए, पूजा-अर्चना कर देश और घर परिवार में खुशहाली की कामना की। पवित्र तीर्थ में लोगों ने जमकर दान-पुण्य किया। वहीं महिलाओं ने पीपल के वृक्ष की विधि-विधान से पूजा कर परिक्रमा (फेरी) लगाई। पंडितों के अनुसार अधिक मास में सोमवती अमावस्या का संयोग होने से दान, स्नान और पितरों के तर्पण का फल कई गुना अधिक बढ़ जाता है, इसी मान्यता के चलते यहाँ रिकॉर्ड तोड़ भीड़ दर्ज की गई।

यातायात आवागमन बाधित, सड़कों पर रेंगते रहे वाहन, बसें 1.5 घंटे लेट
लाखों श्रद्धालुओं के अचानक पहुंचने से गोल्याणा बस स्टैंड, सीकर-उदयपुरवाटी मार्ग और नवलगढ़ रोड़ पर वाहनों का भारी जमघट लग गया। करीब तीन किलोमीटर के दायरे में लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। इस बड़े जाम में राजस्थान रोडवेज की सरकारी बसें और निजी वाहन पूरी तरह फंस गए, जिसके कारण यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में डेढ़ से दो घंटे की देरी का सामना करना पड़ा।

Related Articles