सीकर में 22 साल के नीट स्टूडेंट ने की आत्महत्या:चुन्नी से फांसी का फंदा बनाया, सुसाइड नोट में लिखा- बहुत दूर जा रहा हूं… सॉरी
सीकर में 22 साल के नीट स्टूडेंट ने की आत्महत्या:चुन्नी से फांसी का फंदा बनाया, सुसाइड नोट में लिखा- बहुत दूर जा रहा हूं... सॉरी
सीकर : सीकर में 22 साल के नीट स्टूडेंट ने सुसाइड कर लिया है। उद्योग नगर थाना इलाके में स्टूडेंट ने अपने फ्लैट में चुन्नी से फांसी का फंदा बनाकर पंखे से लटककर सोमवार दोपहर करीब ढाई बजे सुसाइड कर लिया। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट भी मिला है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है।
उद्योग नगर थाना SHO राजेश कुमार बुडानिया ने बताया कि घटना इलाके में स्थित एक प्राइवेट रेजिडेंसी की है। जहां फ्लैट में रहने वाले 22 साल के नीट स्टूडेंट उमेश माली पुत्र लक्ष्मणराम निवासी कारी नवलगढ़ ने फांसी के फंदे पर लटककर सुसाइड कर लिया। इसके शव का परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम करवाकर सौंप दिया गया है।
उमेश के पिता मुंबई में टाइल्स की ठेकेदारी का काम करते हैं। यहां उनका रेजीडेंसी में फ्लैट है। जहां उमेश अपनी बड़ी बहन, छोटे भाई और मां के साथ रहकर नीट परीक्षा की तैयारी कर रहा था। इस बार उसका तीसरा अटेम्प्ट था जिसकी एग्जाम 21 जून को होनी थी, लेकिन उसके पहले ही उसने सुसाइड कर लिया। उमेश सोमवार सुबह ही अपनी मां को गांव छोड़कर वापस लौटा था।
उमेश ने चुन्नी से फांसी का फंदा बनाया और फिर पंखे से लटककर सुसाइड किया। उमेश की बड़ी बहन और छोटा भाई जब दोपहर में फ्लैट पर लौटे तो उन्हें सुसाइड का पता चला।
सुसाइड नोट में स्टूडेंट ने लिखा: ” मैं बहुत दूर जा रहा हूं,पता नहीं कहां जा रहा हूं। सॉरी…
पुलिस ने सुसाइड नोट बरामद करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। अब तक सुसाइड का कारणों का पता नहीं लग पाया है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2211839


