सिंघाना अस्पताल भवन का विधायक ने किया निरीक्षण:व्यवस्थाओं का लिया जायजा, ग्रामीणों ने की खाली पदों पर पोस्टिंग की मांग
सिंघाना अस्पताल भवन का विधायक ने किया निरीक्षण:व्यवस्थाओं का लिया जायजा, ग्रामीणों ने की खाली पदों पर पोस्टिंग की मांग
सिंघाना : सिंघाना कस्बे में नवनिर्मित राजकीय अस्पताल भवन का विधायक श्रवण कुमार ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की विभिन्न व्यवस्थाओं और निर्माण कार्य का जायजा लिया। इस दौरान ग्रामीणों ने विधायक के सामने अस्पताल में डाॅक्टर्स और अन्य कर्मचारियों के रिक्त पदों को शीघ्र भरने की मांग उठाई।
स्टाफ और चारदीवारी की मांग
ग्रामीणों ने बताया कि नए भवन के बावजूद पर्याप्त स्टाफ न होने से मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। इसके अलावा अस्पताल परिसर की सुरक्षा के लिए चारदीवारी निर्माण की मांग भी रखी गई।
इस दौरान विधायक ने कहा कि क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। कराया, जिनके समाधान का उन्होंने भरोसा दिलाया। इस अवसर पर डीपी सैनी, बाबूलाल कालोडिया, लक्की शर्मा, नरेंद्र शर्मा, संजय मीणा, जितेंद्र यादव, विनोद मीणा, सत्यवीर गजराज, रवि मीणा, सुभाष मीणा, राजू गराटी, रणजीत, हजारीलाल सैनी, संदीप कुमार और सुरेश जांगिड सहित अनेक लोग मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2211805


