मेडिकल स्टोर की आड़ में चल रहा था अस्पताल:6 बेड, इस्तेमाल ड्रिप्स मिलीं; बीसीएमओ ने मौके पर निरीक्षण किया
मेडिकल स्टोर की आड़ में चल रहा था अस्पताल:6 बेड, इस्तेमाल ड्रिप्स मिलीं; बीसीएमओ ने मौके पर निरीक्षण किया
खंडेला : खंडेला क्षेत्र के समर्थपुरा गांव में संचालित श्री श्याम मेडिकल स्टोर एंड हेल्थ केयर पर स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई की है। लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर सोमवार को बीसीएमओ डॉ. नरेश पारीक ने मौके पर निरीक्षण किया। जांच के दौरान मेडिकल स्टोर परिसर में करीब 6 बेड, बड़ी मात्रा में उपयोग की गई ड्रिप्स, इंजेक्शन और अन्य चिकित्सा सामग्री मिली।
यह मेडिकल स्टोर रोशन वर्मा और सुनीता देवी के नाम से संचालित बताया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम मेडिकल स्टोर के भीतर अस्पताल जैसी व्यवस्थाएं देखकर हैरान रह गई। विभाग इस मामले को गंभीरता से ले रहा है।

मानकों का स्पष्ट उल्लंघन
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, मेडिकल स्टोर का कार्य केवल दवाइयों का विक्रय करना होता है। लेकिन, यहां निरीक्षण के दौरान बेड, इस्तेमाल की गई ड्रिप्स, इंजेक्शन और उपचार संबंधी अन्य सामग्री पाई गई। यह स्वास्थ्य नियमों और निर्धारित मानकों का स्पष्ट उल्लंघन माना जा रहा है।
बीसीएमओ डॉ. नरेश पारीक ने बताया- इस संबंध में लगातार शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों के सत्यापन के लिए सोमवार को जांच की गई, जिसमें नियमों के विपरीत सामग्री और व्यवस्थाएं मिलीं। उन्होंने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम की अध्यक्षता में एक कमेटी गठित की जाएगी, जो पूरे प्रकरण की जांच कर नियमानुसार आगे की कार्रवाई करेगी।

इस मामले के सामने आने के बाद ग्रामीणों में भी चर्चा का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि मेडिकल स्टोर की आड़ में नियमों के विपरीत गतिविधियां संचालित की जा रही थीं, तो इसकी निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2211838


