तूफान से किसान का टीन शेड उड़ा:खंडेला में 15 दिन पहले कर्ज लेकर बनवाया था, 2.50 लाख रुपए का नुकसान
तूफान से किसान का टीन शेड उड़ा:खंडेला में 15 दिन पहले कर्ज लेकर बनवाया था, 2.50 लाख रुपए का नुकसान
खंडेला : खंडेला क्षेत्र के कोटड़ी लुहारवास गांव में देर रात आए तेज तूफान के कारण पशुओं के लिए बनाया गया एक टीन शेड उखड़कर दूर जा गिरा, जिससे परिवार को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। पीड़िता सुन्दरी देवी ने बताया- पशुओं को गर्मी और बारिश से बचाने के लिए यह टीन शेड करीब 15 दिन पहले ही कर्ज लेकर बनवाया गया था। देर रात आए तेज तूफान ने कुछ ही मिनटों में उनकी नई संरचना को क्षतिग्रस्त कर दिया।

लगभग 2.50 लाख रुपए के नुकसान का अनुमान
तेज हवाओं के चलते पूरा टीन शेड उखड़ गया और लोहे के एंगल व टीन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। परिवार के अनुसार, इस हादसे में लगभग 2.50 लाख रुपए के नुकसान का अनुमान है। गनीमत रही कि घटना के समय परिवार घर के अंदर सो रहा था। यदि टीन शेड का मलबा रिहायशी हिस्से की ओर गिरता तो एक बड़ा हादसा हो सकता था।
प्रभावित परिवार ने प्रशासन से आर्थिक सहायता और उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है। ग्रामीणों ने भी प्राकृतिक आपदा से हुए इस नुकसान की भरपाई के लिए सरकार से पीड़ित परिवार की मदद करने का आग्रह किया है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2211839


