[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चिकित्सकीय क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. ‌ पुष्पा खारडीया ‌ वुमन लीडरशिप एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चिकित्सकीय क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. ‌ पुष्पा खारडीया ‌ वुमन लीडरशिप एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित

चिकित्सकीय क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. ‌ पुष्पा खारडीया ‌ वुमन लीडरशिप एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय पर फिजियोथेरेपिस्ट ‌ डॉक्टर पुष्पा खारड़िया को वुमन लीडरशिप एक्सीलेंस अवार्ड 2026 से सम्मानित किया गया । उन्हें यह सम्मान उनके उत्कृष्ट चिकित्सकीय कार्य और फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में निरंतर योगदान के लिए प्रदान किया गया। यह सम्मान 14 जून 2026 को आयोजित फिजियोथेरेपी क्लिनिकल एक्सीलेंस एंड प्रोफेशनल लीडरशिप कॉन्क्लेव 2026 में दिया गया।

कार्यक्रम का आयोजन राजस्थान के सीकर‌-लक्ष्मणगढ़ स्थित मोदी यूनिवर्सिटी के फिजियोथेरेपी विभाग, स्कूल ऑफ लिबरल आर्ट्स एंड साइंसेज द्वारा किया गया ।डॉ ‌ पुष्पा खारडीया को यह सम्मान फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में उनकी उत्कृष्ट क्लिनिकल विशेषज्ञता, मरीजों के प्रति समर्पित सेवा भावना और गुणवत्तापूर्ण उपचार प्रदान करने के लिए मिला है।

इस वर्ष कॉन्क्लेव की थीम एनसीएएचपी मानकों के अनुरूप क्लिनिकल फिजियोथेरेपी प्रथाओं को आगे बढ़ाना रही। चूरू की महिला फिजियोथेरेपिस्ट डॉक्टर पुष्पा खारड़िया का चूरू में चिकित्सा क्षेत्र में अहम योगदान रहा है। और शहर में निशुल्क कैंप की ‌ निरंतर सेवाएं दे रही हैं। एवं चूरू में प्रथम महिला कपिंग ( हिजामा) स्पेशलिस्ट डॉक्टर है। इस कार्यक्रम में देशभर के विशेषज्ञों, शिक्षाविदों और फिजियोथेरेपी पेशेवरों ने भाग लिया। डॉ. पुष्पा खारडीया वर्तमान में चूरू स्टे रिलेक्सड फिजीयोथेरेपी होस्पीटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

Related Articles