[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी के रोजड़ा में विशाल पेड़ गिरा:तेज आंधी-बारिश से धराशायी, बड़ा हादसा टला


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी के रोजड़ा में विशाल पेड़ गिरा:तेज आंधी-बारिश से धराशायी, बड़ा हादसा टला

खेतड़ी के रोजड़ा में विशाल पेड़ गिरा:तेज आंधी-बारिश से धराशायी, बड़ा हादसा टला

खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के रोजड़ा गांव में रविवार को तेज आंधी और बारिश के कारण एक विशालकाय पुराना पेड़ बीच से टूटकर खेत में गिर गया। इस घटना से ग्रामीणों में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, राहत की बात यह रही कि पेड़ गिरने के समय घटनास्थल पर कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

ग्रामीणों ने बताया कि दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट ली और तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। आंधी की तीव्रता इतनी अधिक थी कि वर्षों पुराना यह विशाल पेड़ उसका सामना नहीं कर सका और बीच से टूटकर जमीन पर आ गिरा। पेड़ गिरने से खेत में खड़ी फसल और आसपास के क्षेत्र को नुकसान पहुंचने की आशंका व्यक्त की जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

ग्रामीण रामनिवास गुर्जर ने प्रशासन और संबंधित विभाग से आग्रह किया है कि गांव में खतरनाक स्थिति में खड़े पेड़ों का सर्वेक्षण कराया जाए। साथ ही, भविष्य में किसी भी प्रकार की जनहानि या संपत्ति के नुकसान से बचने के लिए आवश्यक सुरक्षा उपाय किए जाएं।

Related Articles