[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

साइबर अपराध को लेकर हमीरवास पुलिस की कार्रवाई:दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, ठगी के पैसों की जांच कर रही पुलिस


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसादुलपुर

साइबर अपराध को लेकर हमीरवास पुलिस की कार्रवाई:दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, ठगी के पैसों की जांच कर रही पुलिस

साइबर अपराध को लेकर हमीरवास पुलिस की कार्रवाई:दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, ठगी के पैसों की जांच कर रही पुलिस

सादुलपुर : सादुलपुर की हमीरवास थाना पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। थाना अधिकारी राय सिंह सुथार ने बताया-साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। हमीरवास पुलिस की टीम ने भेसली गांव में दबिश देकर राहुल और सचिन नामक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।

नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस जांच में सामने आया कि इन दोनों के बैंक खातों में साइबर ठगी से जुड़े संदिग्ध पैसे जमा हुए थे। इसी आधार पर दोनों को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के बैंक खातों के स्टेटमेंट प्राप्त कर लिए हैं। खातों में आए पैसों के स्रोत और नेटवर्क की गहन जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में और भी खुलासे होने की संभावना है।

संदिग्ध गतिविधि की सूचना देने की अपील

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी रायसिंह, सहायक उप निरीक्षक हनुमानसिंह और महिला कॉन्स्टेबल सुरेंद्र बबीता ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। थाना अधिकारी ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार के साइबर फ्रॉड से बचने के लिए सतर्क रहें और संदिग्ध गतिविधियों की तुरंत सूचना पुलिस को दें।

Related Articles