[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सरदारशहर एसडीएम कार्यालय के बाहर वकीलों का अनिश्चितकालीन धरना:रीडर को हटाने की मांग, उच्च स्तरीय जांच की मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

सरदारशहर एसडीएम कार्यालय के बाहर वकीलों का अनिश्चितकालीन धरना:रीडर को हटाने की मांग, उच्च स्तरीय जांच की मांग

सरदारशहर एसडीएम कार्यालय के बाहर वकीलों का अनिश्चितकालीन धरना:रीडर को हटाने की मांग, उच्च स्तरीय जांच की मांग

सरदारशहर : सरदारशहर एसडीएम कार्यालय के बाहर सोमवार को अभिभाषक संघ ने एसडीएम के रीडर संदीप भोजक के खिलाफ अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। वकील रीडर को हटाने की मांग कर रहे हैं। अधिवक्ता पिछले करीब दो माह से न्यायालय कार्य का बहिष्कार कर रहे थे। कार्रवाई न होने पर अब उन्होंने सड़क पर उतरकर विरोध तेज कर दिया है। अभिभाषकों का आरोप है कि रीडर संदीप भोजक की कार्यशैली से वकील और आमजन दोनों परेशान हैं। एडवोकेट राजेंद्रसिंह राजपुरोहित ने बताया- रीडर पर भ्रष्टाचार, अभद्र व्यवहार और न्यायिक कार्य में बाधा डालने के आरोप कई बार लग चुके हैं।

संघ के अनुसार, 23 फरवरी को निंदा प्रस्ताव पारित करने के बाद भी प्रशासन ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। सोमवार को अधिवक्ता जुलूस के रूप में एसडीएम कार्यालय पहुंचे और मुख्य द्वार के सामने धरने पर बैठ गए। इस दौरान “रीडर हटाओ, न्याय बचाओ” जैसे नारे लगाए गए। संघ अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राजपुरोहित ने चेतावनी दी कि जब तक रीडर को जिले से बाहर स्थानांतरित कर निलंबित नहीं किया जाता और उच्च स्तरीय जांच शुरू नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा। अभिभाषकों ने फर्जी रजिस्ट्रियों व करोड़ों के घोटाले की जांच की भी मांग उठाई है।

इस मौके पर एडवोकेट इलियास खान, मनोज पारीक, रामनिवास सारण, श्योकरन पोटलिया, राहुल सोनी, तेजपाल सारण, महेंद्र सिंवर, ओमप्रकाश जांघू, अमित सैनी, दलितसिंह, कालीचरण पारीक, महावीर प्रसाद नैहरा, भागिरथ सिद्व, प्रितमसिंह, अशोक पारीक, सीताराम स्वामी, गौतम दईया, भगवती प्रसाद सांडेला, अजय कुमार सारण सहित कई अधिवक्ता मौजूद रहे। वहीं, इस मामले में रीडर संदीप भोजक का कहना है कि उन पर लगाए गए आरोप बिल्कुल निराधार हैं। उन्होंने कहा कि एसडीएम कार्यालय में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं और किसी भी जांच से सच्चाई सामने आ जाएगी।

Related Articles