सादुलपुर में सफाई व्यवस्था बदहाल, कचरे के ढेर लगे:आमजन ने किया प्रदर्शन, जल्द समाधान की मांग
सादुलपुर में सफाई व्यवस्था बदहाल, कचरे के ढेर लगे:आमजन ने किया प्रदर्शन, जल्द समाधान की मांग
सादुलपुर : सादुलपुर कस्बे में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। जगह-जगह कचरे के ढेर लगे होने से आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मुख्य मार्गों और मुख्य बाजार के आसपास भी डस्टबिन व कचरा पात्र ओवरफ्लो हो चुके हैं, जिससे कचरा सड़कों पर फैल रहा है।
राहगीरों को हो रही असुविधा
बाजार क्षेत्र में दिनभर बदबू बनी रहती है, जिससे आसपास के दुकानदारों और राहगीरों को काफी असुविधा हो रही है। लंबे समय से सफाई न होने के कारण लोगों में रोष बढ़ रहा है।
जल्द कचरा उठाने की मांग
इसी समस्या के समाधान के लिए किसान नेता जगत सिंह के नेतृत्व में दुकानदारों और राहगीरों ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने नगर पालिका के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जल्द से जल्द कचरा उठाने और कचरा पात्रों को व्यवस्थित करने की मांग की।
आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी
इस प्रदर्शन में रोतास, रणसिंह झाझडिया, जयपाल, हरीश, धनराज और संजय कुमार सहित कई लोग शामिल थे। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि समस्या का शीघ्र समाधान नहीं किया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2128794


