सरदारशहर में किसान नेता और AEN में बहस:कहा-20 हजार कृषि कनेक्शन, फिर भी व्यवस्था खराब; आंदोलन की चेतावनी दी
सरदारशहर में किसान नेता और AEN में बहस:कहा-20 हजार कृषि कनेक्शन, फिर भी व्यवस्था खराब; आंदोलन की चेतावनी दी
सरदारशहर : सरदारशहर में बिजली समस्याओं से परेशान किसानों ने सोमवार को राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के नेता ताराचंद सहारण के नेतृत्व में सहायक अभियंता (एईएन) कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। किसानों ने जले हुए ट्रांसफार्मर बदलने, जर्जर बिजली के खंभे और तार हटाने सहित विभिन्न मांगों को लेकर एईएन राजेश कुमार मीणा को ज्ञापन सौंपा।
किसान बोले-कनेक्शन के बाद भी व्यवस्था खराब
किसानों का आरोप है कि क्षेत्र में लगभग 20 हजार कृषि बिजली कनेक्शन होने के बावजूद बिजली व्यवस्था खराब है। उन्होंने बिना कमीशन काम न होने और वीसीआर (विद्युत चोरी निरोधक) के नाम पर किसानों से पैसे वसूलने का भी आरोप लगाया। किसान नेता रूपचंद सारण ने बताया कि विभागीय लापरवाही के कारण जीवणदेसर और भाटवाला सहित कई गांवों में बिजली आपूर्ति चरमराई हुई है।
प्रदर्शन के दौरान सहायक अभियंता राजेश कुमार मीणा और किसानों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। इस दौरान एईएन मीणा ने किसानों से कहा, “सीधी अंगुली सामने करके मत बोलो।” उन्होंने यह भी कहा कि विभाग नियमानुसार कार्य कर रहा है और समस्याओं के समाधान का प्रयास किया जाएगा।
किसान नेता और एईएन में बहस
नेता रूपचंद सारण- बिजली विभाग जर्जर पोल और टूटे तारों को सही नहीं कर रहा है। एईएन राजेश मीणा- हमने 1500 पोल लगा दिए हैं। किसान नेता उन्होंने कहा- क्या आपने अपने घर से लगा दिया, क्या सरकार ने दिए हैं, क्या आपने एहसान किया है।
आंदोलन की चेतावनी दी
किसानों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया, तो अगले सोमवार को एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। इस प्रदर्शन में रामेश्वर लाल, कृष्णराम, दयाराम, भागीरथ, सुरेश कुमार, रामनिवास रणजीत सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2128789


