लोहार्गल में परमा एकादशी पर उमड़ा आस्था का सैलाब; सूर्य कुंड में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी
परमा एकादशी पर तीर्थराज लोहार्गल में जनसैलाब, सूर्य कुंड में पवित्र स्नान के बाद गोमुख जलधारा से किया भगवान विष्णु का जलाभिषेक
चिराना : प्रसिद्ध तीर्थराज लोहार्गल में गुरुवार को अधिकमास की पावन ‘परमा एकादशी’ के अवसर पर श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। हिंदू धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस विशेष दिन पर पवित्र स्नान और दान-पुण्य करने से अश्वमेघ यज्ञ के समान फल मिलता है, इसी कामना के साथ सुबह से ही दूर-दराज के क्षेत्रों से आए हजारों भक्तों ने पवित्र सूर्य कुंड में आस्था की डुबकी लगाई।
ठाकुरजी का जलाभिषेक और विष्णु सहस्रनाम का पाठ
पवित्र स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने गोमुख पर स्थित प्राचीन मंदिर में गोमुख की पवित्र जलधारा से भगवान विष्णु (ठाकुरजी) का जलाभिषेक किया और सुख-समृद्धि की मनोकामनाएं मांगीं। इस दौरान पूरे मंदिर परिसर में भक्ति का माहौल रहा; कई श्रद्धालुओं ने परिसर में बैठकर ‘विष्णु सहस्रनाम’ का पाठ किया और अपनी सामर्थ्य के अनुसार जमकर दान-पुण्य भी किया।
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, बाजारों में रही जबरदस्त रौनक
यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए कानून और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए गोठड़ा पुलिस प्रशासन सुबह से ही पूरी तरह मुस्तैद नजर आया।
तीर्थयात्रियों की इस भारी आवाजाही के कारण स्थानीय बाजारों में भी त्योहार जैसा माहौल रहा। श्रद्धालुओं ने स्थानीय दुकानों से लोहार्गल का प्रसिद्ध ‘केरी का आचार’ और अन्य पारंपरिक चीजें जमकर खरीदीं, जिससे स्थानीय व्यापारियों के चेहरे खिल उठे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2206146


