[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पिलोद गांव में बिजली डीपी पोल से खतरा:लगातार स्पार्किंग से बड़े हादसे की आशंका, ग्रामीण बोले- विभाग कर रहा शिकायत की अनदेखी

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसूरजगढ़

पिलोद गांव में बिजली डीपी पोल से खतरा:लगातार स्पार्किंग से बड़े हादसे की आशंका, ग्रामीण बोले- विभाग कर रहा शिकायत की अनदेखी

पिलोद गांव में बिजली डीपी पोल से खतरा:लगातार स्पार्किंग से बड़े हादसे की आशंका, ग्रामीण बोले- विभाग कर रहा शिकायत की अनदेखी

सूरजगढ़ : सूरजगढ़ के पिलोद गांव स्थित मेघवालों के मोहल्ले में बिजली डीपी पोल ग्रामीणों के लिए लगातार खतरा बना हुआ है। इस पोल के पास लगे बिजली मीटर में लगातार स्पार्किंग हो रही है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि यह डीपी पोल गांव के बीचों-बीच स्थित है। इसके आसपास कई मकान हैं और छोटे बच्चे खेलते रहते हैं, जिससे हर समय दुर्घटना का भय बना रहता है।

ग्रामीण बोले- स्थायी समाधान नहीं हुआ

ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि इस समस्या के संबंध में बिजली विभाग को कई बार शिकायतें दी गई हैं, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया। विभाग ने केवल अस्थायी तौर पर एक छोटी पत्ती और लोहे का टुकड़ा लगाकर अर्थिंग की है, जो सुरक्षा मानकों के अनुरूप नहीं है।

ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व में भी यहां करंट लगने की घटनाएं हो चुकी हैं और स्पार्किंग के कारण आग लगने जैसी स्थिति भी उत्पन्न हुई है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि भविष्य में कोई बड़ा हादसा होता है, तो उसकी पूरी जिम्मेदारी बिजली विभाग की होगी। उन्होंने प्रशासन से इस समस्या का तत्काल स्थायी समाधान करने की मांग की है।

Related Articles