[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

आरोपी बोला- बेटी फांसी लगा रही है, उसे बचाओ:पिता घर पहुंचे तो फंदे पर लटकी मिली; आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़पिलानीराजस्थानराज्य

आरोपी बोला- बेटी फांसी लगा रही है, उसे बचाओ:पिता घर पहुंचे तो फंदे पर लटकी मिली; आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज

आरोपी बोला- बेटी फांसी लगा रही है, उसे बचाओ:पिता घर पहुंचे तो फंदे पर लटकी मिली; आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज

पिलानी : एकतरफा प्रेम में धमकियों और मानसिक उत्पीड़न के चलते 24 साल की युवती ने सुसाइड कर लिया। आरोप है कि एक युवक उसे धमकी दे रहा था और घर से भाग जाने का दबाव बना रहा था। ऐसे में युवती ने डिप्रेशन में आकर अपनी जान दे दी।

युवती के पिता को आरोपी युवक ने ही कॉल कर कहा था- अपनी बेटी को बचाओ, वह फांसी लगा रही है… वे बदहवास होकर घर की ओर दौड़े, लेकिन जब तक वे पहुंचे, बेटी फंदे पर झूल चुकी थी। कमरे का मंजर देखकर उनकी रूह कांप गई। उनकी लाड़ली बेटी फंदे से झूल रही थी।

मामला झुंझुनूं के पिलानी थाना इलाके का है। घटना 22 अप्रैल की शाम करीब 4 बजे की है। घटना की सूचना मिलते ही पिलानी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया।

आरोपी के पिता को भी समझाया था

पिलानी थानाधिकारी चंद्रभान ने बताया कि पीड़ित परिवार की लिखित रिपोर्ट के आधार पर आरोपी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाना के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

परिजनों का आरोप है कि युवक पिछले काफी समय से युवती को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था। घर से भागकर शादी करने का अनुचित दबाव बना रहा था, जिसे युवती नहीं मान रही थी। युवती के पिता ने आरोपी के पिता को बुलाकर उसे समझाने और चेतावनी देने की कोशिश भी की गई थी। लेकिन आरोपी की हरकतें बंद नहीं हुईं।

Related Articles