राजकीय महाविद्यालय बिसाऊ में प्रवेश वरीयता सूची जारी
बीए प्रथम वर्ष सत्र 2026-27 के लिए 13 जून तक दस्तावेज सत्यापन व फीस जमा करने का मौका
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : लतीफ खान
बिसाऊ : राजकीय महाविद्यालय बिसाऊ में बीए प्रथम वर्ष सत्र 2026-27 की प्रथम प्रवेश वरीयता सूची एवं प्रथम प्रतीक्षा सूची कैटेगरी अनुसार जारी कर दी गई है। सूची महाविद्यालय के नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दी गई है।
नोडल अधिकारी मनोज सुंडा ने बताया कि वरीयता सूची में शामिल विद्यार्थी 13 जून तक अपने दस्तावेजों का महाविद्यालय में सत्यापन करवाकर ई-मित्र के माध्यम से फीस जमा कर प्रवेश सुनिश्चित कर सकते हैं।
महाविद्यालय की बीए प्रथम सेमेस्टर प्रवेश कटऑफ इस प्रकार रही – सामान्य वर्ग (GEN) – 75.20 प्रतिशत, आर्थिक पिछड़ा वर्ग (EWS) – 56.20 प्रतिशत, अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) – 67.60 प्रतिशत, अनुसूचित जाति (SC) – 61.20 प्रतिशत, अनुसूचित जनजाति (ST) – 48.80 प्रतिशत।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2204752

