[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

दादा नवाब कायम खां शहादत दिवस 14 जून ‌ रविवार को


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

दादा नवाब कायम खां शहादत दिवस 14 जून ‌ रविवार को

दादा नवाब कायम खां शहादत दिवस 14 जून ‌ रविवार को

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : इंसानियत एकता सेवा समिति की ओर से दादा नवाब कायम खां के 607वें शहादत दिवस पर 14 जून रविवार को विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। समिति के अनुसार सुबह 9 बजे भरतिया अस्पताल में सीमेंटेड बेंच लगाई जाएगी। यह सेवा कार्य मो. रफीक राजगढ़िया एवं मो. इब्राहीम सोलंकी के सौजन्य से किया जाएगा।

इसके बाद सुबह 10 बजे स्टे रिलेक्सड फिजियोथेरेपी हॉस्पिटल, बालाजी हार्डवेयर के सामने, नई सड़क चूरू में दुआ-ए-मगफिरत की मजलिस आयोजित होगी, जिसमें दादा नवाब कायम खां को खिराज-ए-अकीदत पेश की जाएगी। समिति संस्थापक करामत खान उर्दू अदिब ने आमजन से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

Related Articles