[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी में बिजली कर्मचारियों ने निजीकरण का किया विरोध:10 जून को जयपुर में प्रदर्शन की चेतावनी, एईएन को सौंपा ज्ञापन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी में बिजली कर्मचारियों ने निजीकरण का किया विरोध:10 जून को जयपुर में प्रदर्शन की चेतावनी, एईएन को सौंपा ज्ञापन

खेतड़ी में बिजली कर्मचारियों ने निजीकरण का किया विरोध:10 जून को जयपुर में प्रदर्शन की चेतावनी, एईएन को सौंपा ज्ञापन

खेतड़ी : खेतड़ी कस्बे में बिजली विभाग के कर्मचारियों ने एईएन ऑफिस के सामने विभाग में हो रहे निजीकरण को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने सहायक अभियंता (एईएन) बृजपाल सिंह को एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें चेतावनी दी गई कि यदि 10 जून तक उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो जयपुर में बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा।

शासन सचिव आरती डोगरा के नाम ज्ञापन दिया

यह विरोध राजस्थान विद्युत श्रमिक महासंघ संबद्ध भारतीय मजदूर संघ के आह्वान पर किया जा रहा है। कर्मचारियों ने सहायक अभियंता खेतड़ी टाउन के माध्यम से शासन सचिव आरती डोगरा के नाम ज्ञापन दिया है। उनका आरोप है कि विभाग में निजीकरण कर कर्मचारियों के हितों पर कुठाराघात किया जा रहा है, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

डिस्कॉम मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी

जिलाध्यक्ष सुभाष चंद चेजारा ने बताया- जल्द ही विद्युत निगमों में अलग-अलग नाम से किए जा रहे निजीकरण को नहीं रोका जाता है और विद्युत कर्मचारियों की जायज मांगों को पूर्ण नहीं किया जाता है, तो संगठन द्वारा 6 मई को जिला स्तर पर और 20 मई को निगम स्तर पर (डिस्कॉम मुख्यालय पर) धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

उन्होंने आगे बताया कि यदि इसके पश्चात भी विद्युत प्रशासन द्वारा सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता है, तो राजस्थान विद्युत श्रमिक महासंघ संबद्ध भारतीय मजदूर संघ 10 जून को विद्युत भवन, जयपुर पर धरना प्रदर्शन व आंदोलन करेगा। कर्मचारियों का कहना है कि वे पिछले काफी समय से निजीकरण के विरोध में आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन विभाग उनके हितों को लेकर गंभीर नहीं है।

ये रहे मौजूद

इस मौके पर उप शाखा अध्यक्ष रमेश कुमार सैनी, प्रदीप कुमार, आनंद स्वरूप सैनी, मनफूल योगी, दीपक मेहता, हेमराज सैनी, राजेंद्र कुमार सैनी, देविका यादव, मंजू मीणा, इंद्रपाल यादव, महेश वर्मा, सुरेश कुमार, मुकेश कुमार जांगिड़, प्रभुदयाल कुमावत और वेद प्रकाश सहित कई कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles