[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी के लालगढ़ में बिजली लाइन का विरोध:खातेदारी भूमि से जबरन लाइन लगाने का आरोप, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी के लालगढ़ में बिजली लाइन का विरोध:खातेदारी भूमि से जबरन लाइन लगाने का आरोप, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

खेतड़ी के लालगढ़ में बिजली लाइन का विरोध:खातेदारी भूमि से जबरन लाइन लगाने का आरोप, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड क्षेत्र के लालगढ़ गांव में थ्री फेज बिजली लाइन के काम को लेकर ग्रामीणों में विरोध देखा जा रहा है। ग्रामीण अपनी खातेदारी भूमि से जबरन भूमि अधिक्रगण का विरोध कर रहे हैं। इस संबंध में ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी (एसडीएम) को ज्ञापन सौंपा है।

निष्पक्ष जांच की रखी मांग

ग्रामीणों ने बताया कि पहले थ्री फेज लाइन के लिए सरकारी भूमि में बोरिंग और पोल लगाने का प्रस्ताव था। हालांकि, एक व्यक्ति के विरोध के बाद, अब बिजली विभाग प्रशासन के सहयोग से खातेदारी भूमि में लाइन लगाने का प्रयास कर रहा है।

ग्रामवासियों का कहना है कि निजी खातेदारी भूमि का अधिग्रहण संबंधित भूमि स्वामी और ग्रामीणों की सहमति के बिना किया जा रहा है, जिससे उनमें भारी रोष है। ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने और खातेदारी भूमि से जबरन भूमि लेने की कार्रवाई को तत्काल रोकने की मांग की है।

उन्होंने यह भी निवेदन किया कि यदि आवश्यक हो तो वैकल्पिक रूप से सरकारी भूमि का उपयोग किया जाए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बिजली विभाग उनकी आपत्तियों और मांगों पर ध्यान नहीं देता है, तो वे लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध जारी रखेंगे।

ये रहे मौजूद

इस संबंध में एसडीएम सुनील कुमार चौहान ने मामले की जानकारी जुटाकर आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। ज्ञापन सौंपते समय पवन सैनी, सुनील कुमार, कृष्ण, प्रेम प्रकाश, पंकज सैनी, रतन, प्रदीप, हीरालाल सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles