जाखल गांव में पुलिस सुरक्षा में लगे बिजली के पोल:ग्रामीणों ने विरोध जताया, प्रशासन ने समझाइश के बाद डाली लाइन
जाखल गांव में पुलिस सुरक्षा में लगे बिजली के पोल:ग्रामीणों ने विरोध जताया, प्रशासन ने समझाइश के बाद डाली लाइन
जाखल : जाखल गांव में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में बिजली लाइन के पेल लगाए गए। इस दौरान ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया, लेकिन प्रशासन की समझाइश के बाद कार्य पूरा कराया गया। यह विवाद ग्रामीणों और संबंधित कंपनी के बीच पहले से चल रहा था।
ग्रामीणों ने बताया कि करीब तीन महीने पहले भी इसी बिजली लाइन के लिए पोल लगाए गए थे, लेकिन विरोध के कारण उन्हें हटा दिया गया था। यह बिजली लाइन जाखल से जुड़े एक सोलर प्लांट की आपूर्ति पावर हाउस तक पहुंचाने के लिए बिछाई जा रही है।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि प्रस्तावित बिजली लाइन किसानों की कृषि भूमि से निकाली जा रही है, जिससे उनकी जमीन प्रभावित हो रही है। उन्होंने बताया कि जिस बाईपास सड़क के किनारे यह लाइन डाली जा रही है, उसके निर्माण के समय किसानों ने लगभग 9 मीटर भूमि दान में दी थी, जिसके बदले उन्हें कोई मुआवजा नहीं मिला।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि निर्धारित सीमा से हटकर कुछ स्थानों पर खेतों की ओर पोल लगाने का प्रयास किया गया, जिसका गांव के लोगों ने विरोध किया। मंगलवार को कार्य के दौरान गुढ़ागौड़जी पुलिस थाने सहित आसपास के पांच पुलिस थानों का जाप्ता, आरएसी के जवान, तहसीलदार और अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।
सोलर कंपनी के ठेकेदार मशीनों के साथ पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्था के बीच बड़ी संख्या में पोल स्थापित किए गए। ग्रामीणों ने बताया कि प्रशासन और ग्रामीणों के बीच बातचीत के बाद अधिकांश पोल सड़क किनारे निर्धारित सीमा में लगाए गए। हालांकि कुछ ग्रामीणों ने सड़क के बेहद निकट लगाए गए बिजली पोल को लेकर चिंता जताई है।
ग्रामीणों ने कहा कि भविष्य में सड़क दुर्घटनाओं की स्थिति में ये पोल जोखिम का कारण बन सकते हैं। प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर शांति बनाए रखते हुए कार्य संपन्न कराया। इस मामले को लेकर ग्रामीणों और संबंधित पक्षों के बीच चर्चा का दौर अभी भी जारी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2204876


