सड़क हादसे में बीएसएफ जवान का निधन:15 दिन पहले छुट्टी आया था, गार्ड ऑफ ऑनर के बाद अंतिम संस्कार
सड़क हादसे में बीएसएफ जवान का निधन:15 दिन पहले छुट्टी आया था, गार्ड ऑफ ऑनर के बाद अंतिम संस्कार
बुहाना : बुहाना-पचेरी मार्ग पर मंगलवार को हुए सड़क हादसे में घायल बीएसएफ जवान विनोद कुमार (41) का उपचार के दौरान निधन हो गया। बुधवार को उनके पैतृक गांव जयसिंहपुरा में पूरे सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। हादसे में जवान के दोनों बेटे भी घायल हुए हैं, जिनका उपचार जारी है।
इक्को गाड़ी ने सामने से टक्कर मारी
जानकारी के अनुसार जयसिंहपुरा निवासी बीएसएफ जवान विनोद कुमार (41) पुत्र कर्ण सिंह अपने दोनों पुत्रों देव और दक्ष के साथ बाइक पर पचेरी से बुहाना की ओर आ रहे थे। इसी दौरान शिवसिंहपुरा मोड़ के पास सामने से आ रही इक्को गाड़ी से उनकी आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलने पर पचेरीकलां पुलिस और 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची तथा घायलों को बुहाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को झुंझुनूं रेफर कर दिया गया, जहां उपचार के दौरान बीएसएफ जवान विनोद कुमार ने दम तोड़ दिया। दोनों पुत्रों का उपचार जारी है।

मां और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल
अंतिम दर्शन के दौरान जवान की मां सावित्री अपने बेटे को देखकर भावुक हो उठीं और उसे अंतिम बार कलेजे से लगाकर बिलख पड़ीं। वहीं पत्नी मनीषा भी पति के पार्थिव शरीर को देखकर बेसुध हो गईं। परिवार की स्थिति देखकर मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं।
15 दिन पहले छुट्टी लेकर आया था
परिजनों ने बताया- विनोद कुमार बीएसएफ में कार्यरत थे और वर्तमान में छत्तीसगढ़ में तैनात थे। उनके दोनों बेटे कोचिंग कर रहे हैं। बेटों की कोचिंग में अवकाश होने के कारण वह लगभग 15 दिन पहले छुट्टी लेकर घर आए थे। विनोद कुमार का जन्म वर्ष 1981 में हुआ था और वर्ष 2006 में उनका चयन बीएसएफ में हुआ था। जवान के पिता कर्ण सिंह कृषि कार्य करते हैं।
जवान के अंतिम संस्कार के दौरान युवाओं ने सूरजगढ़ मोड़ से पैतृक गांव जयसिंहपुरा तक तिरंगा यात्रा रैली निकाली। इस अवसर पर हिसार से आई बीएसएफ की टुकड़ी ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया।
अधिकारियों और ग्रामीणों ने दी श्रद्धांजलि
अंतिम संस्कार के दौरान बीएसएफ के इंस्पेक्टर राधेश्याम कुमावत, बुहाना थाना प्रभारी बिमला बुडानिया, खेतड़ी बीसीएमओ डॉ. हरीश यादव सहित कई प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे।
इस दौरान सत्यनारायण, छोटेलाल, रामसिंह मास्टर, श्रीराम मास्टर, विजय सिंह, रणधीर सिंह, कांस्टेबल सोमवीर लाम्बा, कांस्टेबल होशियार सिंह, कांस्टेबल सुशील, दीपक सहित अनेक लोगों ने पुष्पचक्र अर्पित कर जवान को श्रद्धांजलि दी।
जवान की मां सावित्री अपने लाडले बेटे को देखकर अंतिम बार कलेजे से लगाती हुई
मृतक जवान के पत्नी मनीषा देखते ही बेसुध हो गई।
बीएसएफ जवान विनोद कुमार को साथी गार्ड ऑफ ऑनर देकर देते हुए
अंतिम संस्कार से पहले युवाओं ने सूरजगढ़ मोड़ से पैतृक गांव जयसिंहपुरा तक तिरंगा यात्रा निकाली।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2204902


