[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी में एसएफआई ने नीट पेपर लीक पर प्रदर्शन किया:केंद्रीय शिक्षा मंत्री का इस्तीफा मांगा, नई एजेंसी से परीक्षा की मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी में एसएफआई ने नीट पेपर लीक पर प्रदर्शन किया:केंद्रीय शिक्षा मंत्री का इस्तीफा मांगा, नई एजेंसी से परीक्षा की मांग

खेतड़ी में एसएफआई ने नीट पेपर लीक पर प्रदर्शन किया:केंद्रीय शिक्षा मंत्री का इस्तीफा मांगा, नई एजेंसी से परीक्षा की मांग

खेतड़ी : खेतड़ी में एसएफआई कार्यकर्ताओं ने नीट पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन किया। उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने नीट परीक्षा को नई एजेंसी से दोबारा कराने की भी मांग की।

युवाओं ने बताया कि पिछले एक महीने में नीट, सीयूईटी और एसएससी जैसी बड़ी परीक्षाओं में भ्रष्टाचार के मामले सामने आए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि नीट में 22 लाख छात्रों के साथ धोखा हुआ है और एसएससी में कई केंद्रों पर कंप्यूटर हैक कर नकल करने के आरोप लगे हैं, लेकिन इन मामलों पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

एसएफआई पर्यवेक्षक मुकेश मोहनपुरिया ने कहा कि शिक्षा मंत्री युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रहे हैं, इसलिए उन्हें नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए पद छोड़ देना चाहिए। एडवोकेट निरंजन लाल सैनी ने बताया कि पिछले एक महीने में राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित परीक्षाओं में भ्रष्टाचार और पारदर्शिता की कमी देखी गई है, जिससे लाखों युवाओं का भविष्य प्रभावित हुआ है।

उन्होंने ये भी बताया कि एसएफआई के आह्वान पर देश भर के हर जिला और तहसील मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं। एसएफआई जिला महासचिव विक्रम यादव ने कहा कि पेपर लीक और परीक्षा रद्द होने के कारण कई छात्र अवसाद में आ गए हैं।

इस विरोध प्रदर्शन में एडवोकेट निरंजन लाल सैनी, एसएफआई जिलाध्यक्ष विष्णु कुमार, पर्यवेक्षक मुकेश मोहनपुरिया, सचिव विक्रम यादव, गोपाल सैनी, रिहान कुरेशी, सीमा सैनी, पायल नायक, दिनेश कुमार, किरण सैनी, जितेंद्र यादव, विजेंद्र ओला सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles