31 दिन की पंच धूणी तपस्या पूरी हुई:बाबा सोमगीरी महाराज के दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़
31 दिन की पंच धूणी तपस्या पूरी हुई:बाबा सोमगीरी महाराज के दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़
सूरजगढ़ : धुलवा ग्राम पंचायत के ठोठी गांव स्थित श्री श्री 1008 बाबा मामचंद महाराज आश्रम में सोमवार को एक भव्य धार्मिक आयोजन संपन्न हुआ। यह आयोजन पिछले 31 दिनों से पंच धूणी तपस्या कर रहे बाबा सोमगीरी सुरदास महाराज की कठोर साधना के समापन पर किया गया।
बाबा सोमगीरी महाराज ने भीषण गर्मी और तपते मौसम के बीच लगातार 31 दिनों तक पंच धूणी के मध्य रहकर यह कठिन तपस्या की। उनकी इस साधना के समापन अवसर पर आसपास के दर्जनों गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु, संत-महात्मा और भक्तगण आश्रम पहुंचे।
रात्रि में एक भव्य जागरण का आयोजन किया गया। इसमें भजन गायकों ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुतियां दीं, जिससे पूरा आश्रम परिसर भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालु देर रात तक भक्ति रस में डूबे रहे और जयकारों से माहौल गूंजता रहा।
कार्यक्रम के दौरान विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया। इसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। पूरे आयोजन में ग्रामीणों और भक्तों ने सेवा कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लिया।
श्रद्धालुओं ने बाबा सोमगीरी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया और क्षेत्र में सुख, शांति तथा समृद्धि की कामना की। इस समापन समारोह ने ठोठी गांव को एक बार फिर धार्मिक आस्था के प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2204876


