पिलानी में युवती ने फंदा लगाकर किया सुसाइड:युवक पर उकासने का आरोप, पिता को फोन पर बताया
पिलानी में युवती ने फंदा लगाकर किया सुसाइड:युवक पर उकासने का आरोप, पिता को फोन पर बताया
पिलानी : पिलानी थाना क्षेत्र में 24 साल की युवती ने घर में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। युवती के परिजनों ने एक युवक पर सुसाइड के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।घटना 22 अप्रैल की शाम 4 बजे की है।
अज्ञात नंबर से आया था कॉल
युवती ने पिता ने बताया कि उन्हें बुधवार शाम को एक अज्ञात नंबर से कॉल आया था। कॉल करने वाले युवक ने कहा कि अपनी बेटी को बचाओ। इस पर पिता घबराकर घर पहुंचे। जहां उन्होंने अपनी 24 साल की बेटी को फंदे से लटका पाया। परिजनों का आरोप है कि युवक एक महीने से उनकी बेटी को मानसिक रूप से परेशान कर रहा है।
जांच में जुटी पुलिस
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पिलानी थानाधिकारी चंद्रभान ने बताया कि परिवार की लिखित रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2131137

