[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मेहाड़ा पुलिस ने 20 हजार रुपए का इनामी पकड़ा:जमीन विवाद में किया था हमला, दीवार कूदकर घर में घुसे आरोपी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

मेहाड़ा पुलिस ने 20 हजार रुपए का इनामी पकड़ा:जमीन विवाद में किया था हमला, दीवार कूदकर घर में घुसे आरोपी

मेहाड़ा पुलिस ने 20 हजार रुपए का इनामी पकड़ा:जमीन विवाद में किया था हमला, दीवार कूदकर घर में घुसे आरोपी

खेतड़ी : झुंझुनूं जिले की मेहाड़ा पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे 20 हजार रुपए के इनामी बदमाश शक्तिमान उर्फ शक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी को कोटपूतली स्थित उसके संभावित ठिकाने से पकड़ा गया।

दीवार कूदकर घर में घुसे आरोपी

थानाधिकारी राममनोहर ठोलिया ने बताया- 21 जुलाई को बिस्सा नालपुर निवासी कवरलाल ने शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें बताया कि 20 जुलाई की रात करीब दस बजे उनके घर पर हमला हुआ था। वरलाल अपनी पत्नी नीशु देवी और बच्चों के साथ खाना खाने की तैयारी कर रहे थे, तभी कुछ लोग दीवार कूदकर घर में घुस आए।

डंडे मारकर दरवाजे तोड़े

शिकायत में बताया गया-विकास, जलेसिंह, विजेंद्र, रामचंद्र, मोनिका जोगी, शक्ति और दीपक हाथों में डंडे लिए हुए थे, जबकि रामचंद्र के हाथ में कुल्हाड़ा था। हमलावरों ने घर के गेट और खिड़कियों पर डंडे मारकर दरवाजे तोड़ दिए। इसके बाद वे मकान के अंदर घुस गए और जान से मारने की नीयत से कवरलाल व उनकी पत्नी पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।

कवरलाल के शरीर में जगह-जगह आईं चोटें

हमले में कवरलाल के शरीर पर जगह-जगह चोटें आईं। हमलावर उन्हें मरा समझकर छोड़कर चले गए थे। कवरलाल ने अपने बयान में बताया कि उनके चाचा-ताऊ के लड़कों से जमीन का विवाद चल रहा था और उन्हें पहले भी धमकियां मिली थीं।

मामले की गंभीरता को देखते हुए, सीआई राममनोहर के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने आरोपियों की तलाश में नारनौल, नांगल चौधरी, बहरोड़ और कोटपूतली सहित कई शहरों में दबिश दी। सूचना तकनीकी का उपयोग करते हुए, पुलिस ने कांथली पाटन निवासी आरोपी शक्तिमान उर्फ शक्ति को कोटपूतली से गिरफ्तार कर लिया।

थानाधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी शक्तिमान उर्फ शक्ति पर पाटन थाने में पहले से एक मामला दर्ज है। पुलिस उससे गहनता से पूछताछ कर रही है। गिरफ्तारी टीम में थानाधिकारी राममनोहर के साथ एएसआई भीमसिंह, एचसी अमरसिंह और कांस्टेबल महेंद्र भी शामिल थे।

Related Articles